पालघर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 44 लाख की ब्राउन शुगर बरामद

Summer express, पालघर | महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 44 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर बरामद की है। इस मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के अनुसार, नशा तस्करी की सूचना के आधार पर पुलिस ने सफाला क्षेत्र के पंडित पाड़ा स्थित एक फ्लैट में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 224.61 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की, जिसकी कीमत करीब 44.92 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा मौके से नकदी, पैकिंग सामग्री और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए, जिससे कुल जब्ती का मूल्य 45 लाख रुपये से अधिक हो गया।

पुलिस ने इस मामले में उत्तराखंड निवासी खुदाबक्श मोहम्मद साहिद (38) और उत्तर प्रदेश निवासी हीना जमील अहमद (35) को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।

इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों वयस्क आरोपियों को 8 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को सुधार गृह भेजा गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.