Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एयरो सिटी के लिए भूमि अधिग्रहण पर बढ़ा विवाद,ग्रामीणों ने बढ़े मुआवजे की रखी मांग

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला के समीप प्रस्तावित एयरो सिटी परियोजना को लेकर अब विवाद गहराता जा रहा है। कांगड़ा एयरपोर्ट के आसपास आने वाले गांवों के ग्रामीणों ने सरकार द्वारा तय किए गए मुआवजे पर कड़ा विरोध जताया है। उनका कहना है कि उन्हें एयरपोर्ट विस्तार के दौरान दिए गए मुआवजे के बराबर भुगतान किया जाए, अन्यथा वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

मंगलवार को महाल भड़ोत के कई ग्रामीणों ने डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा से मुलाकात कर अपनी मांगों को सामने रखा। ग्रामीणों का कहना है कि एयरो सिटी के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन के बदले उन्हें मात्र 3 से 4 लाख रुपये प्रति कनाल का मुआवजा प्रस्तावित किया गया है, जबकि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के दौरान प्रभावित लोगों को करीब 21 लाख रुपये प्रति कनाल दिए गए थे। ऐसे में यह अंतर उनके साथ अन्याय है।ग्रामीण प्रतिनिधियों वीर सिंह, देशराज और नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिस जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है, वह अत्यंत उपजाऊ है और इसी पर उनकी आजीविका निर्भर करती है। उनका यह भी कहना है कि मौजूदा सर्कल रेट काफी कम है और इस दर पर जमीन देना उनके लिए संभव नहीं है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पास के महाल जुगेहड़ के सर्कल रेट के आधार पर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। उनका स्पष्ट कहना है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे और भूमि अधिग्रहण का विरोध करेंगे।इस मुद्दे ने अब प्रशासन के लिए चुनौती खड़ी कर दी है, क्योंकि परियोजना के साथ-साथ स्थानीय लोगों की सहमति भी जरूरी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.