Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करसोग नगर पंचायत चुनाव:एक वार्ड में निर्विरोध जीत,15 उम्मीदवार मैदान में

मंडी,6 मई  — नगर पंचायत करसोग के वार्ड सदस्य चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तक कुल 17 उम्मीदवारों में से एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके बाद अब 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

सबसे उल्लेखनीय बात वार्ड नंबर 1 (जगातखाना) से सामने आई, जहां सैना देवी एकमात्र उम्मीदवार थीं। उनके खिलाफ किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके चलते रिटर्निंग अधिकारी ने उन्हें निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया। इससे इस वार्ड में चुनाव की आवश्यकता ही समाप्त हो गई।रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) गौरव महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड नंबर 4 (करसोग सदर) से सुभाष चंद ने अपना नामांकन वापस लिया है। इसके बाद शेष सभी उम्मीदवारों को उनके-अपने चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।विभिन्न वार्डों में उम्मीदवारों की स्थिति इस प्रकार है—वार्ड नंबर 2 (अपर न्यारा) से अमी चंद, उत्तम चंद और रमेश; वार्ड नंबर 3 (न्यारा) से बंसी लाल, यादविंदर और लक्ष्य; वार्ड नंबर 4 (करसोग सदर) से नरेंद्र कुमार, युविंद्र कुमार और हरीश कुमार; वार्ड नंबर 5 (पुराना बाजार) से पूनम, पूनम गुप्ता, लक्ष्मी देवी और सुषमा कुमारी; तथा वार्ड नंबर 6 (करसोग बाजार) से किशोर कुमार गुप्ता और दिलीप कुमार चुनाव लड़ेंगे।प्रशासन ने जानकारी दी है कि मतदान 17 मई को कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही प्रत्याशियों और मतदाताओं से आदर्श आचार संहिता का पालन करने की अपील भी की गई ।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.