Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगर निगम धर्मशाला चुनाव: 54 उम्मीदवार मैदान में, खर्च सीमा 1 लाख; 17 मई को मतदान

धर्मशाला-:नगर निगम धर्मशाला चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बार कुल 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शुरुआत में 58 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नामांकन वापसी की अंतिम तिथि पर चार उम्मीदवारों के हटने के बाद मुकाबला अब 54 प्रत्याशियों के बीच रह गया है।

इन उम्मीदवारों में 17-17 प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से हैं, जबकि 20 उम्मीदवार निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों को ‘उगता सूरज’, ‘कार’ और ‘ताला-चाबी’ जैसे चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं, जिससे वे मतदाताओं के बीच अपनी पहचान बना सकें।रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम मोहित रतन ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक उम्मीदवार अधिकतम 1 लाख रुपये तक ही चुनाव प्रचार पर खर्च कर सकता है। प्रशासन इस सीमा के पालन को सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।बुधवार को वार्ड नंबर 8, 13, 14 और 15 से चुनाव लड़ रहे चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए, जिसके बाद चुनावी समीकरण कुछ हद तक बदल गए हैं। अब सभी दल और उम्मीदवार अंतिम दौर के प्रचार में जुट गए हैं।

17 मई को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। उसी दिन आईपीएल मैच भी निर्धारित हैं, जिससे शहर में ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक प्रबंधन के लिए अलग रणनीति तैयार की है।शहर के पांच संवेदनशील बूथों की पहचान की गई है, जहां सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। इन बूथों पर विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा और खुद एसपी निगरानी की कमान संभालेंगे, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मतदाताओं को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी और चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से आयोजित किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में मकान की तराई करते समय करंट लगने से युवक की मौत, जनवरी में होनी थी शादी

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। कैथल जिले के कस्बा सीवन में बिजली का करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक अपने नए बन रहे मकान में तराई करने गया था। इसी दौरान टुल्लू पंप के पाइप को दोबारा लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी...

फरीदाबाद के ओयो होटल में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: कमरे में मिला शव, साथ आया व्यक्ति लापता

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला)। बल्लभगढ़ स्थित वन स्टार गेस्ट हाउस के ओयो होटल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव होटल के कमरा नंबर 201 में बेड पर पड़ा मिला। मृतका की पहचान चांदनी कुमारी निवासी बिहार के रूप में हुई है। घटना की सूचना...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुरुक्षेत्र में मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना, विश्वविद्यालय के हीरक जयंती समारोह का किया शुभारंभ

Summer express, कुरुक्षेत्र। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने एक दिवसीय हरियाणा दौरे के दौरान रविवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति ने अपने दौरे की शुरुआत प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करके की। इस दौरान उन्होंने देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उनके साथ...

अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर ओवरलोड ट्राले ने मचाई तबाही, 9 वाहन आपस में टकराए

Summer express, अंबाला। अंबाला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर दोपहर सुल्तानपुर बैरियर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। पुराने पासपोर्ट कार्यालय के सामने एक ओवरलोड 12 टायर ट्राले ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हाईवे पर खड़े और गुजर रहे वाहनों में एक के बाद एक भिड़ंत होती चली गई। इस हादसे...

हरियाणा में डॉक्टरों समेत सभी स्वास्थ्यकर्मियों के लिए HPR आईडी जरूरी, 90 दिन में नहीं बनवाई तो रुक जाएगी प्रैक्टिस

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े डॉक्टरों और अन्य पेशेवरों के लिए सरकार ने नई व्यवस्था लागू की है। अब प्रदेश में डॉक्टरों, दंत चिकित्सकों, आयुष चिकित्सकों, नर्सों, फार्मासिस्टों सहित सभी संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को हेल्थकेयर प्रोफेशनल रजिस्ट्री (HPR) आईडी बनवानी होगी। इसके बिना संबंधित चिकित्सा परिषदों में नया पंजीकरण करवाना या पुराने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.