Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बंगाल में BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव की गोली मारकर हत्या, चुनाव बाद हिंसा ने पकड़ा तूल

Summer express, नई दिल्ली | पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद जारी राजनीतिक हिंसा के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की बुधवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में हुई, जिसके बाद राज्य की सियासत गरमा गई है।

जानकारी के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ बुधवार रात करीब 10:20 बजे विधानसभा का काम खत्म कर अपनी SUV से माइकलनगर स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान मध्यमग्राम के दोहारिया इलाके में एक बिरयानी दुकान के पास उनकी गाड़ी को एक संदिग्ध चारपहिया वाहन ने अचानक रोक लिया। इससे पहले कि रथ और उनके साथ मौजूद लोग कुछ समझ पाते, दो बाइक पर सवार चार हमलावर मौके पर पहुंचे और बेहद करीब से उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

सीने और पेट में लगी गोलियां, अस्पताल में मृत घोषित

हमले में चंद्रनाथ रथ को सीने और पेट में कई गोलियां लगीं, जबकि उनके ड्राइवर बुद्धदेव बेरा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। बेरा को सीने, पेट और पैर में गोली लगी है। गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रथ को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेरा की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, रथ को लगी दो गोलियां सीने को पूरी तरह भेद चुकी थीं, जिसके कारण उन्हें बचाने की कोई संभावना नहीं थी। अस्पताल के मालिक प्रतीम सेनगुप्ता ने बताया कि रथ की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, संदिग्ध वाहन जब्त

घटना की सूचना मिलते ही बंगाल पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, CCTV फुटेज में बाइक सवार संदिग्ध हमलावरों को घटनास्थल से भागते हुए देखा गया है और उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

राज्य के DGP सिद्धनाथ गुप्ता ने बताया कि जिस छोटी कार से रथ की SUV का रास्ता रोका गया था, उसे जब्त कर लिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वाहन की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की गई थी। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर सिलीगुड़ी RTO का प्रतीत हो रहा है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमलावरों का निशाना स्पष्ट रूप से चंद्रनाथ रथ ही थे। पुलिस राजनीतिक रंजिश समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

हत्या के बाद BJP कार्यकर्ताओं में आक्रोश

इस हत्या के बाद BJP कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली। देर रात तक सैकड़ों कार्यकर्ता अस्पताल के बाहर जमा रहे और राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते रहे। जब पार्टी के वरिष्ठ नेता और नवनिर्वाचित विधायक अस्पताल पहुंचे तो माहौल बेहद भावुक हो गया।

बताया जा रहा है कि चंद्रनाथ रथ पूर्व वायुसेना कर्मी भी रह चुके थे। सुवेंदु अधिकारी ने इस हत्या को “पूर्व नियोजित साजिश” करार देते हुए कहा कि हमलावरों ने कई दिनों तक इलाके की रेकी की थी। उन्होंने दावा किया कि यह पूरी तरह से प्लान किया गया मर्डर था।

BJP ने TMC पर लगाए गंभीर आरोप

बंगाल BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि राज्य में राजनीतिक हिंसा लगातार बढ़ रही है और यह हमला उसी का हिस्सा है। दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस ने घटना की निंदा करते हुए कोर्ट की निगरानी में CBI जांच की मांग की है, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।

चश्मदीदों ने बताया सुनियोजित हमला

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमला बेहद पेशेवर तरीके से अंजाम दिया गया। एक चश्मदीद ने बताया कि रथ की गाड़ी को पहले रोका गया और फिर बाइक सवार हमलावर बेहद करीब आकर गोलीबारी करने लगे। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, कुल आठ लोग चार बाइक पर सवार होकर आए थे।

उसने बताया कि हमलावर पूरी तरह प्रशिक्षित लग रहे थे और वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद फरार हो गए। घटना अस्पताल से करीब 200 से 300 मीटर की दूरी पर हुई।

घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में रथ की SUV का टूटा विंडशील्ड, गाड़ी के अंदर खून के निशान और इलाके में भारी पुलिस बल की मौजूदगी दिखाई दे रही है। फोरेंसिक टीम पूरे घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.