Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचायत चुनावों में भाजपा को मिलेगा जनसमर्थन, कांग्रेस सरकार से नाराज़ जनता बदलाव के मूड में : डॉ. राजीव बिंदल

नाहन-:हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों और अधूरे वादों से बेहद निराश है तथा आगामी पंचायत चुनावों में इसका सीधा असर देखने को मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है और लोग पंचायत स्तर पर भी बदलाव चाहते हैं।प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के अवसर पर डॉ. बिंदल नाहन पहुंचे। यहां उन्होंने बनला वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार अंकिता शर्मा के नामांकन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थित उम्मीदवार विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं और लोगों का उन्हें सकारात्मक समर्थन मिल रहा है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि 7, 8 और 11 मई को वार्ड पंच, प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी तथा जिला परिषद पदों के लिए नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला परिषद चुनावों के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी की जा चुकी है और पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के दौरान महिलाओं, युवाओं और कर्मचारियों से कई बड़े वादे किए थे, लेकिन आज तक अधिकांश गारंटियां कागजों तक सीमित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देने का वादा अब तक पूरा नहीं किया गया, जिससे महिलाओं में भारी नाराजगी है। उनके अनुसार, सरकार ने सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस परिणाम दिखाई नहीं दे रहे।उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने की बात भी केवल घोषणाओं तक सीमित रही। प्रदेश का बेरोजगार वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। वहीं सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को भी समय पर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। किसानों और बागवानों की समस्याओं का समाधान करने में भी सरकार विफल रही है।

डॉ. बिंदल ने कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की गति थम गई है और कई योजनाएं धन की कमी के कारण प्रभावित हो रही हैं। उनका कहना था कि जनता अब कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली को समझ चुकी है और पंचायत चुनावों में इसका जवाब वोट के माध्यम से देगी।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार बेहतर प्रदर्शन करेंगे और प्रदेशभर में पार्टी को मजबूत जनसमर्थन मिलेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.