Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचायती राज चुनाव.. .हिमाचल में ‘छोटी सरकार’ के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू 

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में लोकतंत्र की सबसे छोटी और महत्वपूर्ण इकाई ‘पंचायती राज’ के चुनाव की प्रक्रिया आज से रूप से शुरू हो गई है. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश भर में ग्राम पंचायत प्रधान, उप-प्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति और जिला परिषद के पदों के लिए आज से नामांकन पत्र दाखिल किए जा रहे हैं. पंचायत चुनाव के लिए हर वर्ग में भारी उत्साह है. इसे हिमाचल प्रदेश की सत्ता का सेमीफ़ाइनल भी कहा जा रहा है. शिमला में पंचायत के विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोकते हुए नज़र आ रहे हैं.

हिमाचल  प्रदेश में 7, 8 और 11 मई को चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार इन तीन दिनों में 11 से 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं. इसके बाद 12 मई को 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. वहीं, 14 और 15 मई को उम्मीदवार 10 से 3 बजे से पहले नाम वापस ले सकते हैं. इस तरह से नामांकन पत्रों की वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार कर चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे. मतदान केंद्रों की सूची 7 मई या इससे पहले प्रकाशित की जाएगी. 14 और 15 मई को उम्मीदवार 10 से 3 बजे से पहले नाम वापस ले सकते हैं. इस तरह से नामांकन पत्रों की वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार कर चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे. मतदान केंद्रों की सूची 7 मई या इससे पहले प्रकाशित की जाएगी.

वहीं, 26 मई को पहले चरण, 28 मई को दूसरे चरण और 30 मई को तीसरे चरण के लिए मतदान होगा. वहीं, ग्राम पंचायत से संबंधित मतपत्रों की गणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी. पंचायत समिति व जिला परिषद् के मतों की गणना 31 मई को सुबह 9 बजे से विकास खंड मुख्यालय पर की जाएगी.

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा का चुनाव आयोग पर हमला,बोले—लोकतंत्र में वोट का अधिकार सर्वोपरि

हिमाचल की विकास परियोजनाओं को लेकर भी उठाए सवाल Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने मतदाता सूचियों से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम...

धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता,खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बढ़ाई पुरस्कार राशि

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा, ओलंपिक-पैरालंपिक पदक विजेताओं को 5 करोड़ तक की पुरस्कार राशि Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने खेलों के...

यमुनानगर में विजिलेंस की कार्रवाई, 9,500 रुपये रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में स्टेट विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनफोर्समेंट थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रजनी को कथित तौर पर 9,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रेत और बजरी से भरे खनन वाहनों को निकलने देने...

गुरुग्राम में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, रामबाग श्मशान कमेटी ने नया समझौता करने से किया इनकार

Summer express, गुरुग्राम। शहर में लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। नगर निगम और मदनपुरी स्थित रामबाग श्मशान प्रबंधन कमेटी के बीच हुआ समझौता 21 अक्टूबर को समाप्त हो गया, लेकिन कमेटी ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पांच दिन बीतने के बावजूद नगर निगम...

फरीदाबाद में परमिट के पैसों को लेकर टैक्सी चालक की हत्या, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद, अनिल मंगला। फरीदाबाद के सेक्टर-77 में टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को काबू किया है। पुलिस की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.