Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेब उत्पादकों के हितों के लिए एचपीएमसी को मजबूत बनाने पर जोर, खरीद प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

Summer express/शिमला, -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आगामी सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) को मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत सेब खरीद के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार शाम आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदेश के बागवानों, विशेषकर छोटे और सीमांत किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए खरीद व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आगामी खरीद सीजन शुरू होने से पहले सभी खरीद केंद्रों की सूची जारी कर दी जाए ताकि बागवानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि किसानों को समय पर जानकारी, बेहतर सुविधाएं और पारदर्शी भुगतान व्यवस्था उपलब्ध हो। इसके लिए एचपीएमसी को आधुनिक तकनीक के उपयोग के साथ अपनी कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है।बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वर्ष 2025 में एमआईएस के तहत हुई रिकॉर्ड सेब खरीद का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष एचपीएमसी ने लगभग 98,540 मीट्रिक टन सेब की खरीद की थी, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पूर्व में हिमफेड भी इस प्रक्रिया का हिस्सा रहता था, लेकिन अब राज्य सरकार ने पूरी जिम्मेदारी एचपीएमसी को सौंप दी है और भविष्य में भी यही व्यवस्था जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने खरीद प्रक्रिया के पूर्ण डिजिटलीकरण पर विशेष बल देते हुए कहा कि अगले सीजन से खरीद से संबंधित पूरा डेटा ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से संचालित किया जाएगा। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि भुगतान प्रक्रिया भी अधिक तेज और व्यवस्थित होगी।उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यवस्था लागू होने से बागवानों को अपनी उपज और भुगतान संबंधी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार बागवान हितैषी निर्णय ले रही है। यूनिवर्सल कार्टन प्रणाली लागू करने जैसे कदमों से किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर मूल्य मिल रहा है। साथ ही सरकार ने एमआईएस के तहत लंबित भुगतान निपटाने के लिए अब तक की सबसे बड़ी राशि भी जारी की है, जिससे हजारों बागवानों को राहत मिली है।बैठक में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.