Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक में नगर पालिका कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, हुड्डा आवास के बाहर पलटी कचरे से भरी ट्रॉली

Summer express, रोहतक | हरियाणा के रोहतक में विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे नगर पालिका कर्मचारी संघ का विरोध प्रदर्शन अब उग्र रूप लेता नजर आ रहा है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास के बाहर कचरे से भरी ट्रॉली पलटकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक सफाई व्यवस्था बहाल नहीं की जाएगी।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान शंभू के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के तहत कर्मचारियों ने शहर के कई प्रमुख स्थानों पर कूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खाली करनी शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में प्रदर्शनकारी हुड्डा आवास के बाहर पहुंचे और वहां कचरे का ढेर लगाकर अपना विरोध जताया।

कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। 1 मई से जारी हड़ताल के कारण रोहतक शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है। शहर के बाजारों और रिहायशी इलाकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस बीच हड़ताल के दौरान नगर निगम के नियमित कर्मचारियों और ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति भी बन गई। नियमित कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जबकि ठेकेदार के अधीन कार्यरत कर्मचारी सफाई कार्य जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और झड़प हुई, जिसका मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया। हालांकि बाद में आपसी सहमति से मामला शांत करा दिया गया, लेकिन तनाव अब भी बना हुआ है।

यूनियन अध्यक्ष शंभू ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे और अनुबंध कर्मचारियों को पक्का करना, सफाई व्यवस्था में ठेका प्रथा खत्म करना, प्रत्येक कर्मचारी को 5000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता देना तथा फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को पेट्रोल और मोबाइल भत्ता उपलब्ध कराना शामिल है।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द कोई ठोस फैसला नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था और बढ़ते विरोध प्रदर्शन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.