Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 19 आदतन आरोपी हिरासत में

Summer express, शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्यभर में 19 आदतन तस्करों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी लंबे समय से चिट्टा, स्मैक और हेरोइन जैसे मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय थे और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेल रहे थे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों में सबसे अधिक चार तस्कर शिमला से पकड़े गए हैं। इसके अलावा बद्दी से तीन, कांगड़ा, बिलासपुर, सोलन और किन्नौर से दो-दो, जबकि सिरमौर और नूरपुर से एक-एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी संगठित तरीके से नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हुए थे और पहले भी कई मामलों में इनके खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। बावजूद इसके, ये लगातार अवैध गतिविधियों में शामिल रहे।

प्रवक्ता ने कहा कि राज्य सरकार और पुलिस विभाग नशा तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चला रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस मुहिम में युवाओं और आम लोगों की भागीदारी पर लगातार जोर दे रहे हैं।

पुलिस ने साफ किया है कि जिन लोगों के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थों से जुड़े मामले दर्ज हैं और वे दोबारा ऐसे अपराधों में शामिल पाए जाते हैं, उनके खिलाफ और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नशा तस्करी या मादक पदार्थों की बिक्री से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत 112 नंबर पर साझा करें। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.