Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंबा में मामूली विवाद बना हत्या की वजह, दोस्त ने पत्थर मारकर युवक की ली जान

Summer express, चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में दोस्ती को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। ग्राम पंचायत पलूहीं में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने ही दोस्त की पत्थर मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को सड़क से नीचे फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान बरौर पंचायत के झल्ल गांव निवासी अजय सिंह के रूप में हुई है। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव सड़क के नीचे खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। मौके पर सड़क पर भी खून के निशान मिले, जिसके बाद तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमन चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे हत्या का मामला माना। इसके बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए।

पुलिस जांच में सामने आया है कि अजय सिंह अपने दो दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर अरुण कुमार ने अजय सिंह के सिर पर पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी और उसके साथ मौजूद दूसरा युवक वहां से फरार हो गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी अरुण कुमार पुत्र नुधिया राम निवासी गांव बलियारा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब वारदात के समय मौजूद दूसरे युवक की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में उसकी संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

मृतक के शव का मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.