Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फोरलेन निर्माण में नियमों की उड़ रही धज्जियां, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Summer express, सुभाष चंद ,बिलासपुर | बिलासपुर जिला की उपतहसील नमहोल क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कंपनी नियमों को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से डंपिंग कर रही है, जिससे आने वाले बरसात के मौसम में लोगों के घरों, खेतों और निजी जमीनों को भारी नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन, वन विभाग और माइनिंग विभाग सब कुछ देखने के बावजूद आंखें बंद करके बैठे हुए हैं। कई बार शिकायतें देने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।स्थानीय लोगों ने बताया कि कंपनी द्वारा मनमानी तरीके से सड़क किनारे मलबा फेंका जा रहा है।

ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक-दो दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया और डंपिंग को व्यवस्थित तरीके से नहीं रोका गया, तो क्षेत्रवासी फोरलेन निर्माण कार्य बंद करवाने को मजबूर होंगे। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का तुरंत निरीक्षण किया जाए और कंपनी के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाए, ताकि बरसात से पहले संभावित खतरे को टाला जा सके। वहीं उपतहसील सड़क मार्ग बंद किया गया उससे भी जल्द खोला जाए ताकि उपतहसील जाने वाले बुजुर्ग ओर अन्य लोगों को समस्या न उठानी पड़े।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.