Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना आसान नहीं होता और इसके लिए निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास तथा सकारात्मक सोच की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों ने शानदार परिणाम देकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का नाम भी गौरवान्वित किया है।उन्होंने इस सफलता का श्रेय अभिभावकों, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने वाले सभी शुभचिंतकों को भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की सफलता में शिक्षकों और माता-पिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, जो हर परिस्थिति में उनका उत्साहवर्धन करते हैं।मुख्यमंत्री ने परीक्षा में अपेक्षित सफलता प्राप्त न कर पाने वाले विद्यार्थियों को भी हिम्मत न हारने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि असफलता जीवन का अंत नहीं बल्कि आगे बेहतर करने का अवसर होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नए उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ पुनः तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।अंत में मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.