Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टक्का जिला परिषद वार्ड में तेज हुआ चुनाव प्रचार, पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने संभाली जसवीर बिट्टा के अभियान की कमान

ऊना, राकेश -:टक्का जिला परिषद वार्ड के चुनावी माहौल में अब तेजी देखने को मिल रही है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी जसवीर बिट्टा के प्रचार अभियान को मजबूती देने के लिए पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो स्वयं मैदान में उतर आए हैं। नामांकन प्रक्रिया के कुछ दिन बाद ही भुट्टो ने प्रत्याशी के साथ चुनाव प्रचार की कमान संभालते हुए क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया।

प्रचार अभियान के दौरान पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो और जसवीर बिट्टा सबसे पहले प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा रूद्रानंद पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों नेताओं ने आसपास के बाजारों और गांवों में पदयात्रा कर लोगों से संपर्क साधा। उन्होंने दुकानदारों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों से भाजपा समर्थित प्रत्याशी जसवीर बिट्टा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने दावा किया कि प्रदेश सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल से जनता निराश है और इसी कारण क्षेत्र में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को अच्छा जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जसवीर बिट्टा लंबे समय से पार्टी से जुड़े समर्पित कार्यकर्ता हैं और उनका परिवार भी वर्षों से भाजपा की विचारधारा के साथ खड़ा रहा है।

भुट्टो ने भाजपा से जुड़े एक अन्य उम्मीदवार के चुनाव मैदान में उतरने के सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ना सभी का अधिकार है, लेकिन पार्टी का अधिकृत समर्थन जसवीर बिट्टा को ही प्राप्त है।वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी जसवीर बिट्टा ने भी क्षेत्र में लोगों से मिल रहे समर्थन पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद युवाओं के लिए खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टेडियम निर्माण के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा भी दिलाया।जसवीर बिट्टा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के बीच आपसी खींचतान का फायदा भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को मिल रहा है और जनता बदलाव के पक्ष में नजर आ रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेरठ में STP से क्लोरीन गैस लीक, कई लोगों की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप

summer express , मेरठ। पल्लवपुरम फेज-दो स्थित आकांक्षा एंबिएंस कॉलोनी के पास मंगलवार को मलजल शोधन संयंत्र (STP) में क्लोरीन गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया। गैस की तेज गंध फैलने के बाद आसपास रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई परिवार बच्चों और बुजुर्गों को लेकर घरों से बाहर निकल आए। गैस...

पंजाब में बिजली की मांग 16 हजार मेगावाट के पार, सरकारी थर्मल प्लांटों के यूनिट बंद होने से बढ़ी परेशानी

summer express, लुधियाना । पंजाब में बिजली की बढ़ती मांग के बीच सप्लाई व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में बिजली की मांग 16 हजार मेगावाट से अधिक बनी हुई है। वहीं सरकारी थर्मल प्लांटों के कई यूनिट बंद होने से उत्पादन प्रभावित हुआ है। इसके चलते कई इलाकों में...

दिशा सालियन मौत मामले में CBI जांच तेज, सीमा पाहुजा को सौंपी जिम्मेदारी

summer express , मुंबई। दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जांच आगे बढ़ा दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर दर्ज FIR की जांच की जिम्मेदारी CBI की स्पेशल क्राइम्स यूनिट में तैनात पुलिस अधीक्षक सीमा पाहुजा को सौंपी गई...

जालंधर की बिस्कुट-नमकीन फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का स्टॉक जलकर राख

summer express , जालंधर। लंबा पिंड चौक के पास इंडस्ट्री एरिया में देर रात बिस्कुट और नमकीन बनाने वाली फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग कुछ ही देर में तेजी से फैल गई और फैक्टरी से ऊंची लपटें व धुएं का गुबार उठने लगा। आग की लपटें दूर तक दिखाई देने के कारण आसपास...

झीड़ी फ्लाईओवर का निर्माण रहेगा जारी,हाईकोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: कीतरपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत मंडी जिले के झीड़ी में प्रस्तावित फ्लाईओवर कम अंडरपास के निर्माण को लेकर चल रहे विवाद में हाईकोर्ट ने फिलहाल निर्माण कार्य रोकने से इनकार कर दिया है। करीब 33 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.