Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिलासपुर की होनहार पूर्णिमा शर्मा ने रचा इतिहास, प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल

बिलासपुर, सुभाष -: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में बिलासपुर की बेटी पूर्णिमा शर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे जिले को गौरवान्वित कर दिया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय बिलासपुर की छात्रा पूर्णिमा ने 700 में से 698 अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

 परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर में जश्न शुरू हो गया और छात्रा को बधाइया देने वालों का तांता लग गया।पूर्णिमा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। खास बात यह रही कि उन्होंने छह विषयों में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि हिंदी विषय में उन्हें 98 अंक प्राप्त हुए। इतनी उत्कृष्ट सफलता ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है और पूर्णिमा ने इस उपलब्धि से बिलासपुर का नाम पूरे हिमाचल में रोशन कर दिया है।

पूर्णिमा एक साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता वन विभाग में कार्यरत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी अपनी पढ़ाई में कमी नहीं आने दी। परिवार ने हमेशा उनका मनोबल बढ़ाया और पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। पूर्णिमा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया है।विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया पोसवाल ने बताया कि पूर्णिमा शुरू से ही मेधावी और अनुशासित छात्रा रही है। उन्होंने नौवीं कक्षा में विद्यालय में प्रवेश लिया था और तभी से पढ़ाई के प्रति गंभीरता दिखाई। शिक्षा के साथ-साथ वह खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रहती थीं। प्रधानाचार्य ने कहा कि पूर्णिमा की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है और यह साबित करती है कि सरकारी विद्यालयों के छात्र भी मेहनत के बल पर बड़ी उपलब्धियाँ हासिल कर सकते हैं।पूर्णिमा की सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। रिश्तेदार, पड़ोसी और शुभचिंतक लगातार उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बेटियाँ आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और पूर्णिमा ने अपनी उपलब्धि से यह संदेश दिया है कि समर्पण और आत्मविश्वास से हर सपना साकार किया जा सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.