Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रियंका सनाप भी हिमाचल के पंचायती राज चुनाव प्रचार में 

Summer express/ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज चुनावों में अब युवा कांग्रेस भी पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका सनाप चुनाव प्रचार के लिए ऊना पहुंचीं, जहां उन्होंने टक्का जिला परिषद वार्ड से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार शोभित गौतम के समर्थन में डोर-टू-डोर कैंपेन किया और लोगों से वोट मांगे।

इस दौरान प्रियंका सनाप ने ग्रामीणों को कांग्रेस की जनहित नीतियों की जानकारी दी और कहा कि पार्टी पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने शोभित गौतम के साथ स्थानीय हनुमान मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी लिया।गौरतलब है कि इसी सीट से कांग्रेस से जुड़े एक अन्य प्रत्याशी सुमित शर्मा भी मैदान में हैं, जिन्हें स्थानीय विधायक का समर्थन प्राप्त बताया जा रहा है। बावजूद इसके प्रियंका सनाप का खुलकर शोभित गौतम के पक्ष में प्रचार करना युवा कांग्रेस के समर्थन का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।मीडिया से बातचीत में प्रियंका सनाप ने दावा किया कि क्षेत्र में शोभित गौतम को लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है और वह जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस पूरी तरह शोभित गौतम के साथ खड़ी है और उनका प्रचार करने के लिए स्वयं राष्ट्रीय स्तर का नेतृत्व मैदान में उतरा है।वहीं संगठन में जिला अध्यक्ष की भूमिका को भी उन्होंने बेहद अहम बताया। प्रियंका सनाप ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी  भी जिला अध्यक्षों के माध्यम से संगठन और पार्टी गतिविधियों की रिपोर्ट लेते हैं, जिससे उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.