Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में बोले अनिल विज — हमारी संस्कृति और आस्था की पहचान है सोमनाथ मंदिर

Summer express/अंबाला-:अंबाला के प्राचीन हाथीखाना मंदिर में आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज  मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल विज ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की आस्था, संस्कृति और स्वाभिमान का प्रतीक है, जो नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जुड़ने की प्रेरणा देता है।

अंबाला के हाथीखाना मंदिर में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और धार्मिक आयोजनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारत की अटूट आस्था और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि 11 मई 1951 को सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रयासों से पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने की थी और अब इस ऐतिहासिक अवसर के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। विज ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सोमनाथ मंदिर में जाकर श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं, जो देश की सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि अंबाला के प्राचीन मंदिर में इस पर्व का आयोजन लोगों को अपनी सभ्यता, संस्कृति और धार्मिक विरासत पर गर्व करने की प्रेरणा देता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी नौकरी ही सब कुछ नहीं, स्किल्ड युवा ही बनाएंगे विकसित हिमाचल” : राजेश धर्मानी

Summer express/धर्मशाला, राहुल: – धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से युवाओं की मानसिकता सरकारी नौकरी तक सीमित हो गई है। उन्होंने कहा कि कई युवा अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय केवल सरकारी नौकरी की तैयारी और इंतजार में निकाल देते...

ईमानदारी की अनूठी मिसाल: होमगार्ड जवान सुनील कुमार ने लौटाया जरूरी दस्तावेजों से भरा खोया बैग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर उपायुक्त (डीसी) कार्यालय के बाहर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान सुनील कुमार ने अपनी ईमानदारी, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक व्यक्ति का खोया हुआ बैग सुरक्षित लौटाकर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। उनके इस सराहनीय कार्य की स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की।मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सुनील...

पंजाब में मानसून ने पकड़ी रफ्तार: तीन जिलों में झमाझम बारिश, 3 अगस्त तक भारी वर्षा का अलर्ट

Summer express, लुधियाना | पंजाब में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों...

मुंबई के 5 प्रतिष्ठित क्लबों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, FSSAI लाइसेंस निलंबित

Summer express, मुंबई | देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कई प्रतिष्ठित क्लबों में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी का बड़ा मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने के बाद पांच नामी क्लबों के FSSAI लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। वहीं, मलाड...

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.