Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तेज, सिरसा में कूड़े के ढेर से बढ़ी लोगों की परेशानी

Summer express/सिरसा -:हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार 12वें दिन भी जारी रही। सिरसा में नगर परिषद कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी धरने पर बैठे और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पहले कर्मचारियों ने 11 मई तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया था, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं मिलने पर आंदोलन को चार दिन और बढ़ा दिया गया है। कर्मचारियों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल खत्म नहीं की जाएगी।

हड़ताल का असर सिरसा शहर में साफ दिखाई दे रहा है। शहर की सड़कों और गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे बदबू फैल रही है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सफाई कर्मचारियों ने आम जनता से माफी मांगते हुए कहा कि वे मजबूरी में आंदोलन कर रहे हैं क्योंकि सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही।कर्मचारी नेताओं नरेश कुमार और मनोज कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरे प्रदेश में सफाई कर्मचारी कामकाज छोड़कर हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन सरकार को जनता और कर्मचारियों की परेशानियों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने दावा किया कि यदि सरकार उनकी मांगों को मान लेती है तो 24 घंटे के भीतर शहर की सफाई व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।धरने के दौरान कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी पर भी निशाना साधा। नेताओं ने आरोप लगाया कि मंत्री को सफाई कर्मचारियों की मांगों की जानकारी तक नहीं है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से जल्द हस्तक्षेप कर समाधान निकालने की मांग की है।सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और आने वाले दिनों में सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.