Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनाथ हुई दो बहनों को मिला परिवार का सहारा, मामा ने संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ऊना, राकेश -:जिला ऊना में माता-पिता को खो चुकी दो मासूम बहनों के जीवन में अब उम्मीद की नई किरण जगी है। गांव ठठल की रहने वाली आंचल चौधरी और उसकी छोटी बहन वेदिका को उनके मामा डॉ. नवदीप कुमार का सहारा मिल गया है। दोनों बच्चियों की कस्टडी अब आधिकारिक रूप से उनके मामा को सौंप दी गई है।

जानकारी के अनुसार आंचल प्लस वन की छात्रा है, जबकि वेदिका सातवीं कक्षा में पढ़ती है। वर्ष 2015 में दोनों बहनों के पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां ने ही बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी संभाली, लेकिन अप्रैल 2026 में मां की भी मौत हो गई। माता-पिता दोनों को खोने के बाद बच्चियां पूरी तरह अकेली और बेसहारा हो गई थीं।ऐसे मुश्किल समय में उनके मामा डॉ. नवदीप कुमार आगे आए और बच्चियों की देखभाल की जिम्मेदारी लेने का फैसला किया। उन्होंने ए बैंच ऑफ मैजिस्ट्रेट ऊना के समक्ष बच्चियों की कस्टडी के लिए आवेदन किया। मामले की सुनवाई के बाद जिला चाइल्ड वेलफेयर एंड प्रोटेक्शन कमेटी ऊना के चेयरमैन मनीश राणा तथा सदस्यों अश्विनी लम्बड़दार और सिद्धार्थ कौशल ने सभी पहलुओं की समीक्षा की। इसके बाद बच्चियों की कस्टडी डॉ. नवदीप कुमार को सौंपने का निर्णय लिया गया।सुनवाई के दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे और बच्चियों के बेहतर भविष्य की कामना की गई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अंबाला में जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव पर दिया जोर

Summer express, अंबाला ,  अंकुर कपूर | विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच कराने...

चरखी दादरी में रोडवेज बस की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, चरखी दादरी | चरखी दादरी जिले में मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-148बी पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पालड़ी बस अड्डे के समीप उस समय हुआ, जब हरियाणा रोडवेज की बस और मोपेड की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके...

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.