Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तीन वर्षीय मासूम के सामने मां ने लगाया फंदा, तुनाही मोहल्ला की दर्दनाक घटना से दहला सुंदरनगर

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:सुंदरनगर के बीएसएल कॉलोनी थाना क्षेत्र के तुनाही मोहल्ला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है। सबसे दुखद पहलू यह रहा कि महिला का तीन वर्षीय बेटा घटना के समय घर में मौजूद था और अपनी मां को बेसुध हालत में देखकर लगातार रोता रहा।

मृतका की पहचान 30 वर्षीय वनिता, पत्नी दिनेश कुमार, निवासी बीबीएमबी कॉलोनी तुनाही मोहल्ला के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय वनिता घर पर अपने छोटे बेटे के साथ अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य किसी कार्य से बाहर गए हुए थे।बताया जा रहा है कि जब परिवार के सदस्य वापस घर लौटे तो उन्हें बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया और वनिता को कई बार आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण परिजनों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया।कमरे के अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। वनिता फंदे से लटकी हुई थी, जबकि उसका मासूम बेटा पास में खड़ा रो रहा था। परिजनों ने तुरंत महिला को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तुरंत बीएसएल कॉलोनी थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार वनिता का व्यवहार सामान्य था और किसी को भी इस तरह की घटना की आशंका नहीं थी। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले तक वह आसपास के लोगों से सामान्य बातचीत कर रही थी। अचानक हुई इस घटना ने पूरे मोहल्ले को गहरे सदमे में डाल दिया है।

मंडी जिला के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.