Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आचार संहिता उल्लंघन को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू पर भाजपा का हमला, निर्वाचन आयोग में शिकायत

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मनदीप चंदेल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग उठाई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री ने चुनावी सभाओं और प्रेस वार्ताओं के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से कई वित्तीय घोषणाएं कीं, जो चुनाव आचार संहिता के नियमों के विपरीत हैं।

भाजपा की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मंडी नगर निगम क्षेत्र के कुछ वार्डों में आयोजित जनसभाओं में कहा कि यदि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार चुनाव जीतते हैं तो संबंधित वार्डों को करोड़ों रुपये की विकास राशि उपलब्ध कराई जाएगी। आरोप है कि मंडी के नेला और थनेड़ा वार्ड में आयोजित रैलियों में मुख्यमंत्री ने विशेष आर्थिक सहायता देने का सार्वजनिक ऐलान किया। इसके अलावा पालमपुर और धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रमों में भी उन्होंने अलग-अलग वार्डों के लिए विकास फंड जारी करने का आश्वासन दिया।

मनदीप चंदेल का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया जारी रहने के दौरान इस प्रकार की घोषणाएं मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास हैं और इससे निष्पक्ष चुनाव की भावना प्रभावित होती है। शिकायत में यह भी कहा गया कि यह हिमाचल प्रदेश पंचायत एवं नगर पालिका आदर्श आचार संहिता 2015 की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन है, जिनमें चुनाव अवधि के दौरान वित्तीय अनुदान और लोकलुभावन घोषणाओं पर रोक लगाई गई है।

भाजपा नेता ने निर्वाचन आयोग को वीडियो क्लिप, प्रेस रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी सौंपे हैं, जिन्हें शिकायत के समर्थन में साक्ष्य बताया गया है। शिकायत पत्र में आयोग से मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वतः संज्ञान लेने और संबंधित सभाओं की रिकॉर्डिंग मंगवाने की मांग की गई है।इसके साथ ही आयोग से मुख्यमंत्री और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाने का आग्रह किया गया है। इस मुद्दे को लेकर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मामला और अधिक चर्चा में रहने की संभावना जताई जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.