Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इस्तीफा मांगना आसान, काम करके दिखाना मुश्किल” — नीट पेपर लीक, भगवंत मान और वैश्विक संकट पर अनिल विज का विपक्ष पर हमला

Summer express/अंबाला— हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज  ने नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी  द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान  के इस्तीफे की मांग पर तीखी प्रतिक्रिया दी। अंबाला में मीडिया से बातचीत करते हुए विज ने कहा कि नेताओं द्वारा इस्तीफा मांगना आजकल आम राजनीतिक बयानबाजी बन चुका है और इसमें कोई बड़ी बात नहीं रह गई है।उन्होंने कहा कि किसी भी घटना के सामने आने के बाद सरकार की जिम्मेदारी कार्रवाई करना होती है और केंद्र सरकार ने वही किया है। विज ने धर्मेंद्र प्रधान का बचाव करते हुए उन्हें केंद्र सरकार के सबसे सक्षम मंत्रियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि जैसे ही नीट पेपर लीक का मामला सामने आया, तुरंत जांच शुरू कर दी गई, आरोपियों पर कार्रवाई हुई और कई लोगों को जेल भेजा गया।

अनिल विज ने कहा कि सिर्फ मंचों से खड़े होकर इस्तीफा मांग देना बेहद आसान काम है, लेकिन असली चुनौती व्यवस्था को सुधारने और दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की होती है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता हर मुद्दे पर केवल राजनीति करने का प्रयास करते हैं, जबकि सरकार समाधान पर काम कर रही है।वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की विदेश यात्राओं पर उठाए गए सवालों पर भी विज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भगवंत मान को शायद प्रधानमंत्री की यात्राओं का उद्देश्य ठीक से समझ नहीं आ रहा।प्रधानमंत्री देशहित और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने के लिए विदेश जाते हैं, न कि निजी भ्रमण के लिए।विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा भारत की वैश्विक छवि को मजबूत करने का काम किया है और दुनिया के बड़े देशों के साथ संबंध बेहतर बनाए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग बेवजह यात्राएं करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री की यात्राएं देश के हित से जुड़ी होती हैं। उन्होंने कहा कि क्या विपक्ष चाहता है कि प्रधानमंत्री घर बैठ जाएं और दुनिया से भारत के संबंध कमजोर हो जाएं।इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक संकट और दुनिया में बढ़ती आपदाओं को लेकर दिए गए बयान पर भी अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह दशक दुनिया के लिए आपदाओं का दशक बनता जा रहा है और अगर समय रहते हालात नहीं बदले तो दुनिया की बड़ी आबादी फिर गरीबी की ओर जा सकती है।

इस पर विज ने कहा कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, भारत सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कोरोना जैसी महामारी से लेकर कई बड़े संकटों का मजबूती से सामना किया है। विज ने कहा कि देश के सामने जब-जब मुश्किलें आईं, प्रधानमंत्री ने अपनी दूरदर्शिता और निर्णय क्षमता से देश को उन समस्याओं से बाहर निकाला।उन्होंने भरोसा जताया कि मौजूदा वैश्विक तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में है और केंद्र सरकार हर चुनौती से निपटने में सक्षम है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.