Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव बना सियासी मुकाबला,भाजपा के दो खेमों की चर्चाओं से बढ़ी हलचल

Summer express/कांगड़ा,संजीव -:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज चुनावों के तहत जिला परिषद चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के बीच मुकाबले की चर्चाओं ने क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। खासकर ममूह-गरचाल वार्ड-3 में चुनावी सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही हैं, जहां दोनों पक्षों के समर्थक सक्रिय होकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि एक ओर विधायक रणवीर सिंह निक्का समर्थित उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि दूसरी ओर पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक राकेश पठानिया समर्थित प्रत्याशी जनता के बीच समर्थन जुटा रहे हैं। दोनों पक्ष भाजपा विचारधारा से जुड़े होने का दावा करते हुए चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं और आम जनता में भी उत्सुकता बढ़ गई है।ममूह-गरचाल वार्ड-3 से चुनाव लड़ रहे गुलवन्त सिंह पप्पी ने लोहारपुरा से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत की।उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में उन्हें लोगों का अच्छा समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। पप्पी ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान कई लोगों ने पूर्व मंत्री राकेश पठानिया के कार्यकाल को याद करते हुए विकास कार्यों की सराहना की।उन्होंने कहा कि वे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं और हमेशा पार्टी के साथ रहेंगे। साथ ही उन्होंने टिकट वितरण प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता मिलनी चाहिए थी।गुलवन्त सिंह पप्पी ने अपने पोस्टरों में राकेश पठानिया की तस्वीर लगाने को स्वाभाविक बताते हुए कहा कि नूरपुर की जनता आज भी उन्हें सम्मान और समर्थन देती है। उन्होंने लोगों से अपने चुनाव चिन्ह “ताला-चाबी” के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि जीत के बाद क्षेत्र के विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.