Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी : कई शहरों में बदले दाम, जानिए कहां महंगा और कहां सस्ता हुआ ईंधन

Summer express, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी कर दिए। देश के कई शहरों में ईंधन की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला, जबकि कुछ महानगरों में दरें स्थिर बनी हुई हैं।

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। हालांकि कुछ चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर बेस प्राइस के अंतर के कारण कीमतें थोड़ी अधिक दर्ज की गईं।

मुंबई में स्थानीय वैट अधिक होने के कारण पेट्रोल-डीजल देश के प्रमुख महानगरों में सबसे महंगा बना हुआ है। यहां पेट्रोल 104.21 से 107.59 रुपये प्रति लीटर के बीच बिक रहा है, जबकि डीजल की कीमत 92.15 से 94.08 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई।

कोलकाता में पेट्रोल 109.70 रुपये और डीजल 96.07 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वहीं चेन्नई में ईंधन की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां पेट्रोल 41 पैसे बढ़कर 104.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल भी 41 पैसे महंगा होकर 96.54 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया।

देश के अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो गुरुग्राम, नोएडा, भुवनेश्वर, पटना और तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वहीं जयपुर, लखनऊ और हैदराबाद में ईंधन के दाम बढ़े हैं।

गुरुग्राम में पेट्रोल 99.38 रुपये और डीजल 91.88 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। नोएडा में पेट्रोल 98.46 रुपये और डीजल 91.74 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जयपुर में पेट्रोल 45 पैसे महंगा होकर 109 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.22 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया।

मौसम की तरह ईंधन की कीमतों में भी रोजाना बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि टंकी फुल कराने से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.