Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आलसी युवा, बेरोजगार और Online भड़ासी ही इस पार्टी में करें आवेदन

बेरोजगारी पर तंज कसने को युवाओं ने बनाई कॉकरोच जनता पार्टी, क्या है इसकी असली कहानी

अनोखा संविधान CJP ने 24 घंटे में जुटाए हजारों फॉलोअर्स

Summer express/ चंदन स्वप्निल /चंडीगढ़-:आज हर जेन-जी वाला खुद को मैं भी कॉकरोच कहकर संबोधित कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और ‘एक्स’ पर आज एक अनोखे नाम की खूब चर्चा हो रही है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’(CJP)। नाम सुनते ही लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह कैसी पार्टी है, इसे किसने शुरू किया और इसका मकसद क्या है। दिलचस्प बात यह है कि इस डिजिटल पार्टी को कई बड़े नेताओं का भी समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। अमेरिका में रहते अभिजीत दिपके इसके संस्थापक हैं और अकाउंट के बायो में इसे युवाओं के लिए और युवाओं द्वारा बनाया गया सियासी मोर्चा बताया गया है।

अभिजित दिपके पर ये आरोप भी लग रहा है कि वे आप और अन्ना आंदोलन से जुड़े रहे। अभिजित कहते हैं कि उनका सियासी विचारधारा है। वे मानते हैं कि ये मजाक में शुरू जरूर किया गया लेकिन आगे चलकर ये एक गंभीर सियासी मंच बन सकता है। दरअसल, कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश  सूर्याकांत के एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। कथित तौर पर नौकरी और बेरोजगारी के संदर्भ में दिए गए बयान में बेरोजगार युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से किए जाने को लेकर युवाओं में नाराजगी देखने को मिली। इसी विवाद के बीच ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से सोशल मीडिया अकाउंट सामने आया, जिसने खुद को राजनीतिक व्यंग्य मंच के रूप में पेश किया। यह कोई वास्तविक या चुनाव आयोग में पंजीकृत राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि युवाओं की बेरोजगारी, सिस्टम और राजनीति पर तंज कसने वाला एक डिजिटल अभियान है।

इस पार्टी की सदस्यता के लिए भी मजेदार शर्तें रखी गई हैं। अकाउंट के अनुसार सदस्य वही बन सकता है जो बेरोजगार और आलसी हो, साथ ही दिन में कम से कम 11 घंटे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर भड़ासी हो। इसी व्यंग्यात्मक अंदाज के कारण यह पेज तेजी से वायरल हो गया। यही नहीं सबसे मजेदार पहलू ये रहा कि तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा और कीर्ति आज़ाद जैसे नेताओं ने भी इस अकाउंट को फॉलो किया, जिसके बाद इसकी चर्चा और तेज हो गई। बताया जा रहा है कि महज 24 घंटे के भीतर इस अकाउंट ने हजारों फॉलोअर्स जुटा लिए थे। फिलहाल इस पेज से 33 हजार से ज्यादा यूजर्स जुड़ चुके हैं। इसके 4.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। यह अकाउंट अपने फॉलोअर्स को मजाकिया अंदाज में ‘कॉकरोच’ कहकर संबोधित करता है। सोशल मीडिया पर यह पेज अब बेरोजगार युवाओं की नाराजगी, राजनीतिक व्यंग्य और सिस्टम पर कटाक्ष का नया डिजिटल मंच बनकर उभर रहा है।

ये है इसका मैनीफेस्टो 

अगर CJP सत्ता में आती है, तो किसी भी CJI को रिटायरमेंट के बाद राज्यसभा सीट नहीं मिलेगी। अगर वैध वोट को हटाया CEC पर UAPA लगाया जाएगा, नागरिकों का मताधिकार छीनना आतंकवाद से कम नहीं है।महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाएगा, वह भी संसद की सीटें बढ़ाए बिना और कैबिनेट में भी 50% पद आरक्षित होंगे।अंबानी और अडानी के स्वामित्व वाले सभी मीडिया हाउसों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे, ताकि वास्तव में स्वतंत्र मीडिया को जगह मिल सके। साथ ही गोदी मीडिया एंकरों के बैंक खातों की जांच कराई जाएगी। कोई भी विधायक-सांसद पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में जाता है, तो 20 साल तक चुनाव लड़ने और किसी भी सार्वजनिक पद पर रहने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.