Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में भीषण गर्मी का असर, 25 मई से स्कूलों में समय से पहले छुट्टियां

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत देते हुए गर्मियों की छुट्टियां समय से पहले घोषित कर दी हैं। अब प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 25 मई से समर वेकेशन शुरू हो जाएगी। चूंकि 24 मई को रविवार है, इसलिए विद्यार्थियों के लिए 23 मई स्कूल का अंतिम कार्य दिवस रहेगा।

पहले यह अवकाश 1 जून से शुरू होना तय था, लेकिन प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर को देखते हुए सरकार ने छुट्टियां पहले शुरू करने का फैसला लिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया।

प्रदेश में इस बार गर्मी ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग की ओर से पहली बार ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। पिछले दिनों रोहतक में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। इसके अलावा सिरसा समेत कई जिलों में पारा 45 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों ने दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है।

सरकार की चिंता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि 25 मई से ‘नौतपा’ की शुरुआत होने जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है तथा गर्म हवाओं का प्रकोप तेज रहेगा। इसी संभावित खतरे को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों में छुट्टियां पहले लागू करने का फैसला लिया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.