Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पुलिस और समाज में बेहतर समन्वय स्थापित करते हैं एसपीसी कैडेट : एसपी

Summer express, अंकुर कपूर , अम्बाला  | अम्बाला पुलिस से एसपीसी नोडल अधिकारी डीएसपी वरिन्दर शर्मा की अध्यक्षता में मानिटरिंग कमेटी सदस्य राकेश मक्कड़ एवं नेहा परवीन द्वारा जिले के स्कूलों में एसपीसी (स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रोग्राम) को व्यापक स्तर पर शुरू करने के लिए शहर के पुलिस आडिटोरियम में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक आईपीएस अजीत सिंह शेखावत, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, मुख्य वक्ता राधिका चीमा, आयोजक स्कूल प्रिंसिपल डॉ विकास कोहली व स्कूलों के प्रिंसिपल, अध्यापकगण एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। मंच संचालन आयोजक स्कूल से अध्यापिका कमल मट्टा ने किया । कार्यक्रम की शुरुआत वन्देमातरम् से की गई व नेहा परवीन द्वारा सभी अतिथिगण का पौधे भेंटकर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि एसपी शेखावत ने कहा कि एसपीसी बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाने का कार्य करती है जिससे वे व्यक्तिगत उद्धार के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाने में सक्षम होते हैं। इससे वे स्किल्स डिवैल्पमैंट के साथ समाज में एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करते हैं।

विशिष्ट अतिथि डीईओ सुधीर कालड़ा ने पुलिस विभाग की पहल की सराहना करते हुए शीघ्र ही जिले के सभी 155 सरकारी स्कूलों में एसपीसी शुरू करने का आश्वासन दिया।

मुख्य वक्ता राधिका चीमा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि मेहनत खामोशी से करनी चाहिए ताकि सफलता शोर मचाए।‌

नोडल अधिकारी डीएसपी वरिन्दर शर्मा ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम व क‌ई अन्य के उद्धारण देते हुए अधिक से अधिक बच्चों को एसपीसी के लिए प्रेरित किया। डॉ विकास कोहली ने बताया कि किस प्रकार स्कूल में एसपीएस कैडेट अन्य विद्यार्थियों के अपेक्षाकृत अधिक जिम्मेदार बन रहे हैं।

मास्टर ट्रेनर एएसआई मान सिंह ने एसपीसी बाबत जानकारी दी व 2 मिनट के एसपीसी गाने व 8 मिनट की फिल्म के माध्यम से छात्रों को इसके उद्देश्यों, कार्यशैली व उपयोग बाबत बताया । उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 6 स्कूलों में 244 विद्यार्थी इस कार्यक्रम में शामिल थे व आज 16 स्कूलों से लगभग 500 विद्यार्थियों ने इस अभिविन्यास में भाग लिया है । इसके अतिरिक्त 7 स्कूलों ने सूची भेजी थी परन्तु स्कूल में परिक्षाओं के चलते वे आज नहीं पहुंच सके ।

कार्यक्रम के को-ओर्डिनेटर एवं एसपीसी मानिटरिंग कमेटी सदस्य राकेश मक्कड़ ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, मुख्य वक्ता, अन्य अधिकारीगण, आयोजक स्कूल, सभी स्कूलों से आए प्रिंसिपल व को-ओर्डिनेटर, एसपीसी इंचार्ज चरणजीतसिंह, पुलिस विभाग के सभी कर्मियों, मीडिया कर्मियों व विद्यार्थियों का इस कार्यक्रम में भाग लेने व इसे सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.