Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एंबुलेंस बनाकर करते थे गोतस्करी, नूंह में पुलिस मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express, नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में एंबुलेंस की आड़ में गोतस्करी करने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हम्मस खान के रूप में हुई है, जो मुठभेड़ के दौरान एंबुलेंस चला रहा था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है और फिलहाल मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि तस्कर पिछले करीब 10 दिनों से ईको कार को एंबुलेंस में बदलकर गोतस्करी का धंधा चला रहे थे। गिरोह इतनी चालाकी से काम कर रहा था कि पुलिस की गतिविधियों की जानकारी पहले ही जुटा लेता था और हर बार कार्रवाई से बच निकलता था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरोह का मास्टरमाइंड जैकम बताया जा रहा है, जो उटावड़ गांव का रहने वाला है। उसका साथी कादिर भी इसी इलाके के इस्लामबादी मोहल्ले का निवासी है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

बताया जा रहा है कि हम्मस खान, जैकम और कादिर के खिलाफ नूंह और पलवल जिले के विभिन्न थानों में गोतस्करी के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। हम्मस खान चार मामलों में अदालत से जमानत पर बाहर था।

जानकारी के अनुसार, उजीना कट के पास सीआईए टीम ने तस्करों को पकड़ने के लिए पहले से जाल बिछाया हुआ था। जैसे ही संदिग्ध एंबुलेंस वहां पहुंची, पुलिस ने वाहन रोकने के लिए सड़क पर लोहे के कांटे बिछा दिए। वाहन के टायर पंक्चर होने के बाद तस्करों ने भागने की कोशिश की। इस दौरान दो आरोपी फरार हो गए, जबकि हम्मस खान पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह राजस्थान से गायों को लाकर उटावड़ और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता था। आरोप है कि ये लोग जंगलों और शहरों में घूमने वाली बेसहारा गायों को चोरी कर कसाइयों तक पहुंचाते थे।

जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उनके पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेपाल बाढ़ में लापता ऊना के इंजीनियर की तलाश तेज करने के लिए केंद्र से संपर्क करेगी हिमाचल सरकार

Summer express/ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद लापता चल रहे ऊना निवासी इंजीनियर सुखविंदर रतन के परिजनों ने बुधवार को ऊना के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। परिजनों ने मुख्यमंत्री से सुखविंदर रतन की तलाश में आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।परिजनों ने बताया कि 26 अगस्त...

आनंद शर्मा बोले..ग्लोबल साउथ के लिए ब्रिक्स की अहम भूमिका, मौजूदा तनाव के दौर में सामूहिक निर्णय और बातचीत जरूरी

Summer express/कसौली -: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा मंगलवार शाम कसौली पहुंचे। बुधवार को उन्होंने अपनी दादी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की सफलता को केवल एक शब्द में परिभाषित नहीं किया जा सकता।...

कांगड़ा एयरपोर्ट पर इजरायली नागरिक के सामान से जिंदा कारतूस बरामद

Summer express/कांगड़ा,राहुल-:कांगड़ा एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी नागरिक के सामान से जिंदा कारतूस बरामद होने का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान इजरायली नागरिक के बैग से एक जिंदा कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत...

अनुसूचित जाति से जुड़े मामलों में तेजी से कार्रवाई करें अधिकारी: बंतो कटारिया

summer express ,बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्षा बंतो कटारिया ने बुधवार को कैथल लघु सचिवालय स्थित सभागार में अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति वर्ग के साथ अत्याचार और उत्पीड़न से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए पीड़ितों...

बालौर स्कूल के प्याऊ कमरे में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 50 से ज्यादा वार

summer express , बहादुरगढ़। बालौर गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में बने प्याऊ के कमरे में सोलधा गांव निवासी युवक नीरज का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसके गले और छाती पर चाकू से कई वार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.