Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में कूड़ा संकट गहराया, भाजपा ने नगर निगम और सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:केशव चौहान ने शिमला शहर में बढ़ती गंदगी और कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार और नगर निगम प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम शिमला अपनी मूल जिम्मेदारियों से पीछे हट गया है,जिसके चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों और कस्बों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे न केवल शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है बल्कि आवारा कुत्तों, बंदरों और छोटे बच्चों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। साथ ही शहरवासियों में बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है।

केशव चौहान ने कहा कि पिछले कई दिनों से कूड़ा निस्तारण की समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। नगर निगम और कांग्रेस सरकार इस गंभीर मुद्दे को लेकर पूरी तरह लापरवाह नजर आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पार्षद और प्रशासनिक टीम आपसी व्यस्तताओं में उलझी हुई है जबकि आम जनता गंदगी और बदहाल व्यवस्था से परेशान है।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि समस्या का समाधान निकालने की बजाय नगर निगम ने हाल ही में सोसाइटी के लगभग 40 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दीं, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सफाई व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों की उचित मांगों को जल्द पूरा किया जाए और उन्हें वित्तीय लाभ दिए जाएं।उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से नगर निगम में कार्यरत कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों और नेताओं के सामने लगातार गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को सुनने के बजाय मामलों को और उलझाया जा रहा है। चौहान ने सफाई कर्मचारियों की मेहनत का उल्लेख करते हुए कहा कि ये कर्मचारी रोज सुबह पांच बजे से अपना काम शुरू करते हैं और दिनभर शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने में जुटे रहते हैं। ऐसे कर्मचारियों की अनदेखी करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

केशव चौहान ने नगर निगम पर आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में कूड़ा और पानी की दरों में अत्यधिक बढ़ोतरी की गई है, जिससे भवन मालिकों और किराएदारों दोनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा शहर की सड़कों की हालत भी लगातार खराब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि शिमला की विभिन्न सर्कुलर रोड पर मरम्मत कार्य अधूरा पड़ा है और कई वर्षों से सड़कें पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो पाई हैं।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन आवश्यक कार्यों को चुनाव आचार संहिता का हवाला देकर टाल रहा है, जबकि निगम स्वयं आचार संहिता के दायरे से बाहर है। भाजपा ने मांग की है कि नगर निगम और सरकार तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने, कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने और शहरवासियों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.