Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पठानकोट में करियाना दुकान में भीषण आग, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

Summer express, पठानकोट। पंजाब के पठानकोट स्थित भोआ क्षेत्र के मोहल्ला सराईं में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। करियाना दुकान में अचानक लगी भीषण आग ने पिता-पुत्र की जान ले ली। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, आग लगने के दौरान दुकान के अंदर मौजूद कारोबारी राधे शाम और उनका बेटा दीक्षित शर्मा आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान दुकान में धुआं तेजी से भर गया, जिससे दोनों का दम घुट गया। बताया जा रहा है कि बेहोश होने के बाद दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान 60 वर्षीय राधे शाम और उनके 31 वर्षीय बेटे दीक्षित शर्मा के रूप में हुई है। राधे शाम दो वर्ष पहले ही एमईएस (मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस) से सेवानिवृत्त हुए थे और परिवार के साथ करियाना व्यवसाय चला रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

थाना सदर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेपाल बाढ़ में लापता ऊना के इंजीनियर की तलाश तेज करने के लिए केंद्र से संपर्क करेगी हिमाचल सरकार

Summer express/ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद लापता चल रहे ऊना निवासी इंजीनियर सुखविंदर रतन के परिजनों ने बुधवार को ऊना के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। परिजनों ने मुख्यमंत्री से सुखविंदर रतन की तलाश में आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।परिजनों ने बताया कि 26 अगस्त...

आनंद शर्मा बोले..ग्लोबल साउथ के लिए ब्रिक्स की अहम भूमिका, मौजूदा तनाव के दौर में सामूहिक निर्णय और बातचीत जरूरी

Summer express/कसौली -: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद शर्मा मंगलवार शाम कसौली पहुंचे। बुधवार को उन्होंने अपनी दादी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की सफलता को केवल एक शब्द में परिभाषित नहीं किया जा सकता।...

कांगड़ा एयरपोर्ट पर इजरायली नागरिक के सामान से जिंदा कारतूस बरामद

Summer express/कांगड़ा,राहुल-:कांगड़ा एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी नागरिक के सामान से जिंदा कारतूस बरामद होने का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान इजरायली नागरिक के बैग से एक जिंदा कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत...

अनुसूचित जाति से जुड़े मामलों में तेजी से कार्रवाई करें अधिकारी: बंतो कटारिया

summer express ,बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्षा बंतो कटारिया ने बुधवार को कैथल लघु सचिवालय स्थित सभागार में अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति वर्ग के साथ अत्याचार और उत्पीड़न से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए पीड़ितों...

बालौर स्कूल के प्याऊ कमरे में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 50 से ज्यादा वार

summer express , बहादुरगढ़। बालौर गांव स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में बने प्याऊ के कमरे में सोलधा गांव निवासी युवक नीरज का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने की आशंका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसके गले और छाती पर चाकू से कई वार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.