Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चुनाव आयोग की उल्लंघना कर रही कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्षा चंपा ठाकुर,बनवा रखे हैं दो-दो वोटर कार्ड

Summer express/मंडी/धर्मवीर -:कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर पर चुनाव आयोग की उलंघना करने के आरोप लगे हैं। आरोप है कि मौजूदा कांग्रेस जिलाअध्यक्षा व जिला परिषद सदस्य की उम्मीदवार चंपा ठाकुर ने दो-दो वोटर आईडी कार्ड बनवा रखे हैं। पहला वोटर कार्ड नगर निगम मंडी के पैसेल वार्ड-2 व दूसरा वोटर कार्ड कोटली क्षेत्र के तहत पड़ने वाले डवाहन गांव ससुराल से संबंधित है। यह दोनों क्षेत्र सदर विधानसभा के तहत ही आते हैं।  दोनों वोटर कार्डों का डेटा साथ लेकर प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. पंडित सुखराम के पोते व लोकसभा पूर्व प्रत्याशी आश्रय शर्मा ने यह आरोप लगाए हैं। 

इस मौके पर आश्रय शर्मा ने कांग्रेस पार्टी को भी आड़े हाथों लिया। आश्रय ने कहा कि ऐसे कांग्रेस के बड़े बड़े नेता फर्जी वोटर आईडी कार्ड को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप नहीं थकते है। लेकिन यहां उनके ही पार्टी के नेता खुद दो-दो वोटर कार्ड लेकर घूम रहे हैं। आश्रय ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार दो-दो आईडी कार्ड बनवाना पूरी तरह से गैर कानूनी है, जिसमें उलंघनकर्ता को सजा और जुमार्ने दोनो का प्रावधान है। इसकी शिकायत वे जिला निवार्चन अधिकारी को भी सौंप रहे हैं। इस शिकायत पर यदि जल्द कोई कार्यवाही नहीं होती हैं तो वे फिर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर होंगे।

वहीं इस मौके पर भाजपा नेता आश्रय शर्मा ने चंपा ठाकुर के पति जो सरकारी सेवा में कार्यरत है पर भी चुनाव आयोग की उलंघना के आरोप जड़े। आश्रय ने कहा कि चंपा ठाकुर के पति जोगिंद्र सिंह सरकारी नौकरी में होने के बाद कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रचार में डटे हैं। पहले उन्होंने नगर निगम के चुनावों में प्रचार किया, वहीं अब पत्नी चंपा के लिए जिला परिषद चुनाव में वोट मांग रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार व चुनाव आयोग चंपा ठाकुर के पति पर भी कार्यवाई करने मांग उठाई है। इतना ही नहीं आश्रय ने इस मौके पर चंपा ठाकुर पर जिला परिषद के कोटली वार्ड से चंपा के खिलाफ चुनाव लड़ रही दूसरी प्रत्याशी पर कई तरह के हंथकडे अपनाकर उन्हे जबरन बैठाने के भी आरोप जड़े हैं। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.