Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बारिश ने लौटाई शिमला की रौनक, तापमान में भारी गिरावट से लोगों को मिली राहत

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बाद मौसम ने अचानक करवट ली है। लगातार 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहे तापमान के कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान थे, लेकिन ताज़ा बारिश ने पूरे शहर को राहत पहुंचाई है। बारिश के बाद तापमान में करीब 9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना और ठंडा हो गया है।

बारिश के चलते शहर के वातावरण में ताजगी लौट आई है। पहाड़ियों पर छाई धुंध, ठंडी हवाएं और हरियाली ने शिमला की खूबसूरती को फिर से निखार दिया है।स्थानीय लोग और पर्यटक दोनों ही इस बदलते मौसम का आनंद लेते दिखाई दिए। लंबे समय बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने पर चेहरे खिल उठे हैं।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के कई क्षेत्रों में देर रात से लगातार बारिश हो रही है। विभाग ने 23 मई तक मौसम खराब बने रहने की संभावना जताई है। इसके बाद 26 मई से मौसम साफ रहने का अनुमान है, जबकि 29 मई के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शोभित कटियार  ने बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान में 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि आने वाले दिनों में मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर हीट वेव का असर देखने को मिल सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - Auto Draft

महंगाई की मार से त्रस्त जनता, पेट्रोल-डीजल के दामों ने तोड़ी आम आदमी की कमर: चित्रा सरवारा

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला  | हरियाणा की युवा नेत्री एवं अंबाला की बेटी चित्रा सरवारा ने देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों, बेलगाम महंगाई और शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवालों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश का आम नागरिक दोहरी मार झेल रहा...
Summer Express - Auto Draft

हरेरा का TDI पर बड़ा एक्शन: MD समेत 5 निदेशकों को तीन महीने की दीवानी कैद के आदेश

Summer express, पंचकूला | हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी पंचकूला ने रियल एस्टेट कंपनी TDI इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक सहित पांच वरिष्ठ अधिकारियों को तीन महीने की सिविल जेल की सजा सुनाई है। यह कार्रवाई प्राधिकरण के आदेशों की लगातार अवहेलना और शिकायतकर्ता को भुगतान न करने...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब-हरियाणा से तीन चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, सोशल मीडिया से चल रहा था नेटवर्क

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन मुख्य चिट्टा सप्लायर सरगनाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बैकवर्ड लिंकज, डिजिटल ट्रांजैक्शन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस का दावा है कि आरोपियों...

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड निवासियों को बड़ी राहत, फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़।  हाउसिंग बोर्ड के 60 हजार मकानों में रहने वाले लोगों की राहत की सांस मिलेगी। लोगों के घरों पर पीला पंजा नहीं चलेगा। प्रशासन द्वारा नीड बेस्ड चेंज पर गठित कमेटी की जब तक रिपोर्ट नहीं आती तब तक कोई कार्रवाई नहीं होगी। प्रशासन ने हाउसिंग बोर्ड के मकान में...

मोहाली के 10 बड़े बिल्डर ED और IT के रडार पर, फर्जी CLU और टैक्स चोरी की जांच तेज

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। फर्जी कागजातों से सीएलयू, प्रोजेक्ट में हवाला और अज्ञात स्रोतों से निवेश और इनकम टैक्स के साथ-साथ जीएसटी की चोरी के मामले में मोहाली के 10 बड़े बिल्डर ईडी और इनकम टैक्स विभाग के निशाने पर हैं। इन बिल्डरों के प्रोजेक्ट के कागज खंगाले जाने शुरू हो गए हैं। गड़बड़ियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.