Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चुनावी ड्यूटी में खाना बनाने के आदेश का आंगनवाड़ी वर्कर्स ने किया विरोध

Summer express/ऊना, राकेश -:पंचायती राज चुनावों के दौरान आंगनवाड़ी वर्कर्स की ड्यूटी खाना बनाने में लगाए जाने के आदेश का जिलेभर की आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने विरोध जताया है। इस मुद्दे को लेकर आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन की सदस्य बड़ी संख्या में एकत्रित हुईं और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएं सामने रखीं।

यूनियन की जिला प्रधान नरेश शर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से आंगनवाड़ी वर्कर्स को चुनावी ड्यूटी के तहत भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है, जिसका संगठन विरोध करता है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर्स और मिड-डे मील कर्मचारी पहले से ही अत्यधिक कार्यभार के दबाव में काम कर रहे हैं। ऐसे में चुनावों के दौरान अतिरिक्त जिम्मेदारी देना उनके लिए परेशानी बढ़ाने वाला कदम है।उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों को खासतौर पर रात के समय ड्यूटी करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सुरक्षा और सुविधाओं की कमी के बीच खाना बनाने का काम देना उचित नहीं है। यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि आंगनवाड़ी वर्कर्स को चुनावी ड्यूटी में खाना बनाने के कार्य से मुक्त किया जाए।आंगनवाड़ी वर्कर्स ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया और स्पष्ट कहा कि वे चुनावी ड्यूटी के दौरान भोजन बनाने का कार्य नहीं करेंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.