Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में पुलिस मुठभेड़, डेरों में लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल |  कैथल पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्ष 2022 में डेरों में हुई लूट और डकैती की वारदातों में वांछित दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशन में वांछित अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एएसआई तरसेम कुमार की टीम कलायत क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जिला अंबाला के शाहजादपुर निवासी रजत और मंगल, जो कैथल जिले में डेरों में हुई लूट-डकैती की कई वारदातों में वांछित हैं, खडालवा मंदिर क्षेत्र में रेकी कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। खडालवा मंदिर के पास बाइक सवार दो युवकों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया तो मटौर-बढ़सिकरी रोड पर रजबाहे के पास उनकी बाइक फिसल गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आरोपियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन बदमाश लगातार फायरिंग करते रहे। जवाब में पुलिस टीम ने पहले पांच हवाई फायर किए। इस दौरान आरोपियों की ओर से चलाई गई एक गोली एचसी हरीश की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चार राउंड फायर किए, जिनमें दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी और वे मौके पर गिर पड़े। इसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें काबू कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी रजत के दाएं पैर तथा मंगल के बाएं पैर में गोली लगी है। दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर कुल छह फायर किए थे। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी वर्ष 2022 में कैथल जिले के डेरों में हुई लूट और डकैती की छह वारदातों में वांछित थे। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब के अन्य जिलों में भी दोनों के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.