Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूंह में दर्दनाक हादसा: ड्यूटी के दौरान ट्रक की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, एक घायल

Summer express,नूंह। रोजका मेव थाना क्षेत्र में केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गया। हादसा खेड़ा खलीलपुर पार्किंग के पास उस समय हुआ, जब पुलिस टीम सड़क दुर्घटना की सूचना पर मौके पर ड्यूटी निभा रही थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईआरवी-494 की टीम एक्सप्रेसवे पर हुई एक दुर्घटना की कॉल अटेंड कर रही थी। इसी दौरान रेवासन की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने मौके पर खड़ी पुलिस की ईआरवी गाड़ी और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि कांस्टेबल बलवान दो वाहनों के बीच बुरी तरह फंस गए। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ईएचसी ओमप्रकाश भी हादसे में घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल ओमप्रकाश को कांस्टेबल जफरुद्दीन द्वारा तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ट्रक चालक की पहचान और हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.