Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला के अटल कैंसर केयर सेंटर में दुर्लभ सर्जरी सफल, 14 वर्षीय किशोरी को मिला नया जीवन

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला कैंट स्थित क्षेत्रीय अटल कैंसर केयर सेंटर के डॉक्टरों ने एक दुर्लभ और जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 14 वर्षीय किशोरी को नया जीवन दिया है। डॉक्टरों के अनुसार यह बीमारी बेहद दुर्लभ श्रेणी में आती है और दुनिया भर में लगभग एक लाख बच्चियों में से किसी एक में ही इस तरह का मामला देखने को मिलता है।

जानकारी के मुताबिक किशोरी को नवंबर 2025 से पेट के एक हिस्से में लगातार तेज दर्द की शिकायत थी। परिजन उसे कई निजी अस्पतालों और विशेषज्ञ डॉक्टरों के पास लेकर गए, लेकिन लंबे इलाज के बावजूद बीमारी का सही कारण सामने नहीं आ सका। लगातार बिगड़ती हालत और दर्द से परेशान परिवार आखिरकार 22 अप्रैल को अंबाला कैंट के आधुनिक अटल कैंसर केयर सेंटर पहुंचा।

यहां वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी राणा भूषण ने किशोरी की स्थिति को गंभीरता से समझते हुए विस्तृत जांच और आधुनिक मेडिकल टेस्ट कराए। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि किशोरी के जन्म से ही बच्चेदानी का मुंह यानी सर्विक्स विकसित नहीं हुआ था। इसी कारण उसे अंदरूनी जटिलताओं और असहनीय दर्द का सामना करना पड़ रहा था। डॉक्टरों के मुताबिक यह मेडिकल साइंस में बेहद दुर्लभ स्थिति मानी जाती है।

बीमारी की सही पहचान होते ही डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी का फैसला लिया। इस जटिल ऑपरेशन के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित की गई। डॉ. मीनाक्षी राणा भूषण के नेतृत्व में डॉ. अभिषेक भूषण, डॉ. वेद पाठक, डॉ. मोहित तथा नर्सिंग स्टाफ दिव्या और गुरविंदर ने करीब ढाई घंटे तक चले ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता की मदद से डॉक्टरों ने किशोरी को गंभीर समस्या से राहत दिलाई।

सर्जरी के बाद किशोरी पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है और उसे लंबे समय से हो रहे दर्द से हमेशा के लिए राहत मिल गई है। सफल उपचार के बाद परिवार ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया।

डॉक्टरों ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज द्वारा उपलब्ध कराए गए आधुनिक मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और विश्वस्तरीय सुविधाओं को भी दिया। साथ ही पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल के सहयोग और मार्गदर्शन की सराहना की, जिनकी मदद से पूरी टीम ने इस चुनौतीपूर्ण मिशन को सफल बनाया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.