Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी में कार और ई-रिक्शा की टक्कर में महिला की मौत, परिवार में मचा मातम

Summer express, भिवानी। भिवानी के सर्कूलर रोड स्थित हनुमान गेट के पास हुए सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। कार और ई-रिक्शा के बीच हुई जोरदार टक्कर में ई-रिक्शा पलट गया, जिससे उसमें सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान पतराम गेट निवासी 40 वर्षीय निशा के रूप में हुई है। वह दो बच्चों की मां थी। हादसा देर शाम दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर सर्कूलर रोड के पास हुआ। बताया जा रहा है कि निशा किसी काम से ई-रिक्शा में सवार होकर घर से निकली थी। इसी दौरान हनुमान गेट के समीप एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया और निशा के सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल महिला को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जैन पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच अधिकारी एचसी उधम सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने संबंधित वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

महिला की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग उठाई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिहार फाउंडेशन ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को छठ पूजा समारोह का निमंत्रण दिया

Summer express,चंडीगढ़। बिहार फाउंडेशन के पंजाब एवं चंडीगढ़ चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष डॉ. रूपेश सिंह के नेतृत्व में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें 15 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले छठ पूजा समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।...
Summer Express - Auto Draft

महाराष्ट्र में दो गुटों की लड़ाई रोकने पहुंचे मजदूर की हत्या, 12 आरोपी गिरफ्तार

Summer express, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के नांदेड जिले में दो गुटों के बीच चल रहे विवाद को शांत कराने की कोशिश करना एक मजदूर को भारी पड़ गया। बीच-बचाव करने पहुंचे मजदूर पर दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर की अस्पताल में उपचार के दौरान...

पीएचडीसीसीआई ने एमएसएमई निदेशालय के साथ मिलकर किया आयोजन

Summer express,यमुनानगर। हरियाणा सरकार के एमएसएमई निदेशालय और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के सहयोग से पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के हरियाणा चेप्टर की तरफ से बुधवार को यमुनानगर में रेजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉरमेंस (रैंप)कार्यक्रम के तहत एमएसएमई कॉन्क्लेव का आयोजन किया। रैंप सरकार की एक पहल है, जिसे संसाधनों तक...

गोराया में भीषण सड़क हादसा, ओवरलोड ऑटो की टक्कर से दो लोगों की मौत, 12 घायल

Summer express, गोराया। जालंधर-लुधियाना जीटी रोड पर गोराया में प्राचीन शिव मंदिर के सामने सुबह करीब नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फिल्लौर से गोराया की ओर जा रहे एक ओवरलोड ऑटो ने आगे चल रहे अज्ञात वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार 12 लोग गंभीर रूप से...

अमेरिका के ओरेगन में दो हेलीकॉप्टरों की हवा में टक्कर, तीन लोग थे सवार

Summer express, मैकमिनविल (अमेरिका)। अमेरिका के ओरेगन राज्य में पोर्टलैंड के दक्षिण-पश्चिम में एक छोटे हवाई अड्डे के पास दो हेलीकॉप्टरों के बीच हवा में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इनमें कुल तीन लोग सवार थे। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक हेलीकॉप्टरों में सवार लोगों की स्थिति के बारे में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.