Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट ब्लॉक, संस्थापक ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Summer express, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चाओं में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की वेबसाइट शनिवार को इंटरनेट से हटाए जाने का दावा किया गया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने इस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया है।

अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उनकी वेबसाइट को अचानक ब्लॉक कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि इस प्लेटफॉर्म से करीब 10 लाख लोग सदस्य के तौर पर जुड़े हुए थे। दीपके ने इसे “तानाशाही रवैया” बताते हुए कहा कि सरकार युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक व्यंग्यात्मक और डिजिटल आंदोलन के रूप में तेजी से वायरल हुई थी। मीम्स, कटाक्ष और राजनीतिक टिप्पणियों के जरिए यह प्लेटफॉर्म खासकर मिलेनियल्स और जेन-जी युवाओं के बीच लोकप्रिय हो गया था। कई यूजर्स इसे मौजूदा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर युवाओं की नाराजगी का प्रतीक मान रहे थे।

अभिजीत दीपके ने यह भी दावा किया कि NEET-UG परीक्षा विवाद के बाद पार्टी से जुड़े करीब छह लाख लोगों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने सवाल उठाते हुए लिखा कि “सरकार कॉकरोचों से इतना क्यों डरती है?”

बताया जा रहा है कि यह डिजिटल ट्रेंड उस समय चर्चा में आया था, जब न्यायपालिका से जुड़ी एक टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हुई और उसके बाद “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से ऑनलाइन कैंपेन शुरू हो गया। धीरे-धीरे यह अभियान इंटरनेट पर सत्ता विरोधी व्यंग्य और युवाओं के असंतोष का बड़ा प्रतीक बनता गया।

हालांकि, वेबसाइट हटाए जाने को लेकर अभी तक किसी सरकारी एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं सोशल मीडिया पर इस पूरे मामले को लेकर बहस तेज हो गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.