Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बठिंडा में किसानों का आंदोलन तेज, 13वें दिन भी जारी रहा पक्का मोर्चा

Summer express, बठिंडा | बठिंडा में भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के बैनर तले सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक लिमिटेड के बाहर चल रहा किसानों का पक्का मोर्चा सोमवार को 13वें दिन भी जारी रहा। तेज गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में किसान धरनास्थल पर डटे रहे और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि लंबे समय से उठाई जा रही मांगों को लेकर सरकार और जिला प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा है। उनका कहना है कि कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, जिसके कारण किसानों को लगातार आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

जिला प्रधान बलदेव सिंह संदोहा और जिला महासचिव रेशम सिंह यात्री ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले भी किसानों को भरोसा दिलाया था, लेकिन हर बार वादे अधूरे ही रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन की उदासीनता के कारण किसानों को भीषण गर्मी में सड़कों पर बैठकर संघर्ष करना पड़ रहा है।

किसान नेताओं ने घोषणा की कि 28 मई को भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर की ओर से डीसी और एसएसपी कार्यालय के बाहर बड़ा रोष प्रदर्शन और धरना आयोजित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा और मांगें पूरी होने तक किसान पीछे नहीं हटेंगे।

रेशम सिंह यात्री ने कहा कि किसान पहले भी कई बार प्रशासनिक दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन न तो उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया गया और न ही बातचीत के लिए कोई ठोस पहल की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि आंदोलन के दौरान यदि किसी तरह का नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार और जिला प्रशासन की होगी।

धरने में गुरमेल सिंह लहरा, गुरदीप सिंह महिमा, कुलवंत सिंह, गोरा सिंह, गेजा सिंह, जगदेव सिंह, भोला सिंह, जुगराज सिंह, जगदीश सिंह, गुरबाज सिंह, सुखदेव सिंह, करमजीत सिंह, धनवीर सिंह और सुरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.