Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरेरा का TDI पर बड़ा एक्शन: MD समेत 5 निदेशकों को तीन महीने की दीवानी कैद के आदेश

Summer express, पंचकूला | हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी पंचकूला ने रियल एस्टेट कंपनी TDI इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक सहित पांच वरिष्ठ अधिकारियों को तीन महीने की सिविल जेल की सजा सुनाई है। यह कार्रवाई प्राधिकरण के आदेशों की लगातार अवहेलना और शिकायतकर्ता को भुगतान न करने के मामले में की गई है।

यह फैसला HRERA की सदस्य चंदर शेखर की पीठ ने वर्ष 2019 से लंबित एक एग्जीक्यूशन पिटीशन पर सुनवाई के बाद सुनाया। शिकायतकर्ता नरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया था कि प्राधिकरण द्वारा भुगतान के आदेश जारी होने के बावजूद कंपनी ने राशि लौटाने में कोई रुचि नहीं दिखाई।

प्राधिकरण ने पहले 31 अक्टूबर 2025 और फिर 24 अप्रैल 2026 को कंपनी को निर्देश दिए थे कि शिकायतकर्ता को बकाया राशि का तत्काल भुगतान किया जाए। इसके बावजूद कंपनी प्रबंधन ने आदेशों की अनदेखी जारी रखी। HRERA ने पाया कि कंपनी के पास पर्याप्त वित्तीय संसाधन मौजूद थे, फिर भी भुगतान नहीं किया गया।

सुनवाई के दौरान यह भी सामने आया कि कंपनी निदेशकों ने कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया और न ही लगाया गया जुर्माना जमा कराया। इसके बाद प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए पांच अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आदेश दिए।

इन अधिकारियों में कंपनी के प्रबंध निदेशक कमल तनेजा, निदेशक देवकी नंदन तनेजा, रविंद्र कुमार तनेजा, रेनू तनेजा और वेद प्रकाश शामिल हैं।

HRERA ने हरियाणा जेल नियमावली 2022 के तहत निर्देश दिया है कि शिकायतकर्ता 10 जुलाई से पहले प्रत्येक निदेशक के लिए प्रतिदिन 100 रुपये की दर से गुजारा भत्ता जमा कराए। राशि जमा होते ही पुलिस इन सभी अधिकारियों को गिरफ्तार कर सिविल जेल भेजेगी।

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि यदि कंपनी या उसके निदेशक तय अवधि के दौरान शिकायतकर्ता की पूरी बकाया राशि चुका देते हैं तो उन्हें दीवानी कैद से राहत मिल सकती है। HRERA के इस फैसले को रियल एस्टेट सेक्टर में नियामकीय सख्ती के बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिट्टे के खिलाफ मैराथन अच्छी पहल, लेकिन नीयत और व्यवस्था भी हो साफ: सतपाल सत्ती

Summer express/ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार को ऊना से चिट्टे और नशे के खिलाफ विशेष मुहिम का आगाज करने जा रहे हैं। इसी कड़ी में ऊना में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन के जरिए लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा। वहीं, इस आयोजन को...

वरुण चौधरी ने भाजपा पर साधा निशाना :बोले हरियाणा में बढ़ रहा अपराध, जुमलेबाजी अब बर्दाश्त नहीं

summer express,अंकुर कपूर, अंबाला। कांग्रेस के अंबाला से सांसद वरुण चौधरी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, हरियाणा में बढ़ते अपराध और केंद्र व प्रदेश सरकार के दावों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए, लेकिन किसी भी देश ने भारत को विश्व...

गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जुड़ी

summer express,गुरुग्राम। महिला बाइक राइडर शिवानी चौहान उर्फ सिया को तेज रफ्तार कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे राजस्थान के दौसा जिले से घेराबंदी कर पकड़ा। मामले की गंभीरता को देखते हुए...

एसबीआई लाइफ में 24 पदों पर भर्ती, रोहड़ू में 17 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

Summer express/शिमला-:  जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, छोटा शिमला में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 17 सितंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय, रोहड़ू में साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।जिला रोजगार अधिकारी शिमला...

जो विकास शिमला में आज हो रहा है, वो मंडी सदर में पहले ही हो चुका है-:आश्रय शर्मा

Summer express/मंडी, धर्मवीर- :पंडोह के साथ लगती ग्राम पंचायत स्योग में आयोजित आठ दिवसीय माता त्रिपुरी भैरवा मेले का सोमवार शाम विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह में मंडी लोकसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी एवं युवा नेता आश्रय शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने माता त्रिपुरी भैरवा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.