Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब-हरियाणा से तीन चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, सोशल मीडिया से चल रहा था नेटवर्क

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन मुख्य चिट्टा सप्लायर सरगनाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बैकवर्ड लिंकज, डिजिटल ट्रांजैक्शन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस का दावा है कि आरोपियों का नेटवर्क पंजाब, हरियाणा और हिमाचल तक फैला हुआ था।

ASP हेडक्वार्टर अभिषेक ने जानकारी देते हुए बताया कि पहला मामला पुलिस थाना संजौली में 18 मई को दर्ज किया गया था। इस दौरान पुलिस ने रवि कुमार उर्फ बंटी निवासी संजौली के कब्जे से लगभग 26 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहकों से अलग-अलग QR कोड स्कैनर के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करवाता था। ग्राहकों को इस बात की जानकारी नहीं होती थी कि उनके जरिए भेजी गई राशि का इस्तेमाल नशीले पदार्थों की खरीद में किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी डिजिटल ट्रेल छिपाने के लिए इस तरीके का इस्तेमाल करता था।तफ्तीश के दौरान पुलिस को पता चला कि रवि कुमार पंजाब के तरनतारन निवासी युवक के संपर्क में था और उसी को पैसे भेजकर चिट्टा मंगवाता था।इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 22 मई को मुख्य सप्लायर शवनदीप उर्फ गोल्डी कुमार निवासी पट्टी,जिला तरनतारन को अमृतसर के जंडियाला गुरु क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

दूसरा मामला पुलिस थाना बालूगंज में दर्ज किया गया, जहां 18 मई को जय सिंघला निवासी सोलन के कब्जे से 14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ, बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों की जांच में खुलासा हुआ कि इस नेटवर्क का संचालन पंजाब और हरियाणा से किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि मोगा निवासी अमृत पाल और हरियाणा के कुलदीप सिंह मिलकर सप्लाई चेन चला रहे थे। कुलदीप चिट्टे की डिलीवरी का काम करता था।पुलिस ने यह भी पाया कि आरोपी इंस्टाग्राम के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में थे और उनके बीच लाखों रुपये के लेन-देन के प्रमाण मिले हैं। मामले में आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 25 मई को अमृत पाल को मोगा और कुलदीप सिंह को पिंजौर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.