Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबेनाली घाट में स्कॉर्पियो खाई में गिरी, आठ युवकों की दर्दनाक मौत

Summer express, रायगढ़  | महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ युवकों की जान चली गई। महाबलेश्वर-पोलादपुर मार्ग पर स्थित अंबेनाली घाट में एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर करीब 700 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा घाट के खतरनाक मोड़ों वाले हिस्से में हुआ, जहां वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा।

सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया। शुरुआती रेस्क्यू के दौरान दो शवों को बाहर निकाला गया, जबकि बाकी लोगों की तलाश कई घंटों तक चलती रही। बाद में वाहन में सवार सभी आठ युवकों के मृत होने की पुष्टि की गई।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो सातारा जिले के आसगांव क्षेत्र की थी। वाहन में सवार अधिकांश युवक सातारा और आसपास के गांवों के रहने वाले थे। हादसे के बाद मृतकों के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतकों की पहचान अंश समीर चव्हाण, रितेश राजेंद्र लोखंडे, सुहास जितेंद्र लोखंडे, उत्कर्ष आनंद शिंगटे, निखिल अभिमन्यू शिंगटे, महेश अनिल पवार, आदित्य अशोक साळुंखे और राजेश अशोक काटकर के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका तेज रफ्तार और घाट के खतरनाक मोड़ को दुर्घटना की वजह मान रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - मतदान से पहले भांबला वार्ड में तनाव,भाजपा समर्थित उम्मीदवार पर हमले का आरोप

मतदान से पहले भांबला वार्ड में तनाव,भाजपा समर्थित उम्मीदवार पर हमले का आरोप

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:पंचायती राज चुनावों के मतदान से एक दिन पहले जिला परिषद के भांबला वार्ड में माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी अभिलाषा ठाकुर ने कुछ अज्ञात लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना रविवार देर शाम बलद्वाड़ा क्षेत्र के खुडला गांव के पास बताई जा रही है। आरोप है कि...
Summer Express - नौतपा शुरू होते ही बढ़ेगी गर्मी, डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह

नौतपा शुरू होते ही बढ़ेगी गर्मी, डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह

Summer express, बलिन्द्र कुमार, कैथल। देश के कई हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर भारत और दिल्ली-एनसीआर समेत कई क्षेत्रों में लोग तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान हैं। हालांकि बीच-बीच में आंधी और हल्की बारिश से कुछ राहत जरूर मिल रही है, लेकिन अब नौतपा...
Summer Express - Auto Draft

बीके अस्पताल में CMO का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर फटकार

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद। फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा करने के दौरान उन्हें कई गंभीर खामियां मिलीं, जिस पर उन्होंने स्टाफ को जमकर फटकार लगाई और...
Summer Express - भारत अमेरिका पर 100 फीसदी भरोसा कर सकता है : ट्रंप

भारत अमेरिका पर 100 फीसदी भरोसा कर सकता है : ट्रंप

Summer express, नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के रिश्तों में नई मजबूती का संकेत देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना “महान मित्र” बताया और कहा कि भारत अमेरिका पर पूरी तरह भरोसा कर सकता है। ट्रंप का यह बयान दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अमेरिका की स्वतंत्रता की...
Summer Express - किशनपुरा में शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग, सिलेंडर फटा, कई झुलसे

किशनपुरा में शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग, सिलेंडर फटा, कई झुलसे

Summer express, जालंधर  | जालंधर के किशनपुरा इलाके में सोमवार सुबह एक घर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़की, जिसने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.