Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोहाना में निर्माणाधीन मकान की नींव से महिला का शव बरामद, पति पर हत्या का आरोप

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के गोहाना में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नई सब्जी मंडी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की नींव से कट्टे में बंद महिला का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में महिला के पति पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि नई सब्जी मंडी के पीछे एक निर्माणाधीन प्लॉट की नींव में संदिग्ध हालत में कट्टा पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही डीएसपी गोहाना, शहर थाना पुलिस और कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब कट्टे को बाहर निकलवाया तो उसमें महिला का शव मिला। इसके बाद पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई।

मृतका की पहचान प्रियंका उर्फ सीमा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गांव घड़वाल की रहने वाली थी और फिलहाल गोहाना में रह रही थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद के चलते महिला की हत्या की गई। आरोप है कि पति संदीप ने पत्नी की हत्या करने के बाद शव को कट्टे में बंद किया और उसे पास के निर्माणाधीन मकान की नींव में दबाने का प्रयास किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.