Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में 30 मई को होगी हेरिटेज एंड सिटी वॉक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों से रूबरू होंगे लोग

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा पर्यटन निगम प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को लोगों से जोड़ने के उद्देश्य से 30 मई को दूसरी “हेरिटेज एंड सिटी वॉक” आयोजित करने जा रहा है। इस विशेष आयोजन के तहत प्रतिभागियों को फरीदाबाद के सूरजकुंड जलाशय से असोला-भाटी वन्यजीव अभयारण्य और बल्लभगढ़ में राजा नाहर सिंह महल से रानी की छतरी तक भ्रमण कराया जाएगा।

पर्यटन निगम की ओर से इस वॉक के लिए क्यूआर कोड जारी किया गया है, जिसके माध्यम से इच्छुक लोग ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आयोजन “आओ चलें अपनी विरासत के साथ” अभियान के तहत सुबह 6 बजे से 8 बजे तक प्रदेश के सात प्रमुख पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों पर किया जाएगा।

पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार पर्यटन स्थलों के विकास, संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च कर रही है। उनका कहना है कि इस तरह के आयोजन लोगों को हरियाणा की ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

हरियाणा पर्यटन निगम के एजीएम हरविंद्र यादव ने बताया कि पहली बार सितंबर 2024 में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर हेरिटेज वॉक आयोजित की गई थी। अब दूसरी बार इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और भविष्य में इसे हर माह आयोजित करने की योजना है।

उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इस शुल्क में पानी, चाय, कॉफी, टोपी और नाश्ते की सुविधा शामिल होगी। साथ ही प्रत्येक स्थल पर हेरिटेज गाइड भी मौजूद रहेंगे, जो वहां के इतिहास और महत्व की विस्तृत जानकारी देंगे।

राज्य के जिन प्रमुख स्थानों पर हेरिटेज एंड सिटी वॉक आयोजित होगी, उनमें सूरजकुंड, बल्लभगढ़, सोनीपत, पिंजौर, मोरनी, कुरुक्षेत्र और रेवाड़ी शामिल हैं। पिंजौर में यादवेंद्र गार्डन, गुरुद्वारा मंजी साहिब और भीमा देवी मंदिर परिसर का भ्रमण कराया जाएगा, जबकि मोरनी में ऐतिहासिक मोरनी किले की सैर करवाई जाएगी।

इसके अलावा कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर तीर्थ, महाभारत अनुभव केंद्र और सरोवर क्षेत्र, सोनीपत में बढ़खालसा मेमोरियल, रेवाड़ी में बड़ा तालाब और बल्लभगढ़ में राजा नाहर सिंह महल से रानी की छतरी तक विशेष भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.