Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल पंचायत चुनाव में सुबह से दिखा उत्साह,9 बजे तक 5.52% मतदान

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के तहत मंगलवार सुबह 9 बजे तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी रही। राज्य निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार प्रदेश की 1293 पंचायतों के 7729 वार्डों में मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। अब तक कुल 1 लाख 166 वोट डाले जा चुके हैं, जबकि कुल मतदाताओं की संख्या 18 लाख 13 हजार 665 है। इस तरह सुबह 9 बजे तक प्रदेश का कुल मतदान प्रतिशत 5.52 दर्ज किया गया।

जिलावार आंकड़ों में कांगड़ा सबसे आगे रहा, जहां सर्वाधिक 21 हजार 961 मत पड़े। इसके बाद मंडी जिले में 18 हजार 253 और शिमला में 15 हजार 768 मतदाताओं ने मतदान किया। दूसरी ओर सबसे कम मतदान लाहौल-स्पीति में दर्ज हुआ, जहां केवल 859 वोट डाले गए। किन्नौर में 1584 और हमीरपुर में 6559 मत पड़े।मतदान प्रतिशत के मामले में शिमला जिला शीर्ष पर रहा, जहां 8.72 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद लाहौल-स्पीति में 8.20 और सोलन में 7.47 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। वहीं चंबा जिला सबसे पीछे रहा, जहां केवल 5.18 फीसदी मतदान हुआ। कांगड़ा में 5.20, हमीरपुर में 5.27 और बिलासपुर में 5.61 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।इसके अलावा कुल्लू में 7.41, सिरमौर में 7.09, किन्नौर में 6.87, मंडी में 6.54 और ऊना में 5.89 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव आयोग के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.