Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अटल कैंसर केयर हॉस्पिटल में शुरू हुए विशेष कैंसर क्लीनिक:  मरीजों को मिलेगी निशुल्क जांच और इलाज सुविधा

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी स्थित अटल कैंसर केयर हॉस्पिटल में कैंसर मरीजों की सुविधा के लिए थायराइड, प्रोस्टेट और न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर (NET) से जुड़े विशेष क्लीनिक शुरू किए गए हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इन क्लीनिकों के माध्यम से मरीजों को आधुनिक जांच, परामर्श और उपचार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

अस्पताल की एमडी न्यूक्लियर मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. प्रगति गर्ग ने बताया कि प्रोस्टेट क्लीनिक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को जबकि थायराइड क्लीनिक शुक्रवार को संचालित किया जाएगा। गंभीर मरीज आवश्यकता पड़ने पर अन्य दिनों में भी विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श ले सकेंगे।

डॉ. गर्ग ने बताया कि अस्पताल में कैंसर से संबंधित जरूरी लैब टेस्ट और अन्य महत्वपूर्ण जांचें शुरू कर दी गई हैं। थायराइड कैंसर के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह सामान्य तौर पर धीरे-धीरे बढ़ने वाला कैंसर होता है, लेकिन समय पर पहचान और उपचार न होने पर यह शरीर में फैल सकता है।

उन्होंने बताया कि मरीजों की जांच के लिए फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी (FNAC) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे कैंसर के प्रकार की सटीक पहचान संभव हो सकेगी। शुरुआती चरण में प्रभावित ग्लैंड को सर्जरी के जरिए हटाया जाता है और इसके बाद टिशू ठीक होने पर रेडियोन्यूक्लाइड थेरेपी दी जाती है।

डॉ. गर्ग के अनुसार रेडियोन्यूक्लाइड थेरेपी थायराइड, प्रोस्टेट और NET कैंसर के उपचार में काफी प्रभावी मानी जाती है। वर्तमान में आयोडीन ट्रीटमेंट और डायग्नोस्टिक व थेराप्यूटिक स्कैन के लिए मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ भेजा जाता है। वहां उपचार पूरा होने के बाद मरीजों की आगे की देखरेख और फॉलो-अप अटल कैंसर केयर हॉस्पिटल में किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में कई बार मरीजों को कैंसर उपचार को लेकर सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता, लेकिन यहां मरीजों को उचित काउंसिलिंग, सटीक ट्रीटमेंट प्लान और नियमित फॉलो-अप की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल में कैंसर से जुड़ी सभी प्रकार की जांच और इलाज निशुल्क किए जा रहे हैं।

डॉ. प्रगति गर्ग ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि गले में गांठ, निगलने में परेशानी, लगातार सूजन या लंबे समय तक घेंघा जैसी समस्या को नजरअंदाज न करें। समय रहते जांच करवाने से कैंसर का शुरुआती चरण में पता लगाया जा सकता है और उपचार अधिक प्रभावी साबित होता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.