Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान,गांवों में दिखा लोकतंत्र का उत्साह

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण के तहत मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गई। जिले की 83 ग्राम पंचायतों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं और ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र का उत्सव जैसा माहौल नजर आया। मतदान प्रक्रिया शाम 3 बजे तक जारी रहेगी, जिसके बाद मतपेटियों में बंद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतगणना में सामने आएगा।

इस चरण में पंचायत प्रधान और उपप्रधान के 83-83 पदों के साथ पंचायत वार्ड सदस्यों के 481 पदों के लिए मतदान हो रहा है। इसके अलावा जिला परिषद और बीडीसी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला भी इसी मतदान के जरिए तय होगा। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में खासकर युवा मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।पहली बार मतदान करने पहुंचे युवा मतदाता अविनाश ने कहा कि संविधान ने हर नागरिक को अपनी सरकार चुनने का अधिकार दिया है और युवाओं को लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने गांव के विकास और युवा शक्ति को प्राथमिकता देते हुए अपना वोट डाला।वहीं पहली बार मतदान करने पहुंचे अखिल ने भी मतदान को लेकर खुशी जताई।उन्होंने कहा कि मतदान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है और उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास तथा बेहतर नेतृत्व को ध्यान में रखकर वोट किया है।ग्रामीण मतदाता पुरान चंद ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर लिया गया फैसला गांव के भविष्य को तय करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिनिधि को चुनना जरूरी है जो गांव की समस्याओं को समझकर विकास कार्यों को गति दे सके।

महिला मतदाताओं में भी इस बार खासा उत्साह देखने को मिला। शुक्ला देवी ने बताया कि इस बार पंचायत प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित होने से महिलाओं में नई उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि महिला प्रतिनिधि के सामने महिलाएं अपनी समस्याएं खुलकर रख सकती हैं। वहीं सुनीता देवी ने उम्मीद जताई कि महिला प्रधान बनने से गांव में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.