Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

20 हजार बच्चों के शोर से गूंजा वानखेड़े, रिलायंस फाउंडेशन का ESA मैच बना खुशियों का मैदान

Summer express, मुंबई | वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को सिर्फ क्रिकेट का रोमांच नहीं था, बल्कि 20 हजार से ज्यादा बच्चों की आवाज़, उत्साह और मुस्कान ने पूरे माहौल को खास बना दिया। मुंबई इंडियंस के वार्षिक Education and Sports for All (ESA) मैच में महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से आए बच्चों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का लाइव मुकाबला देखा। यह आयोजन मुंबई इंडियंस और रिलायंस फाउंडेशन की साझेदारी में किया गया।

पहली बार 100 दृष्टिबाधित बच्चे अपने ‘हियरिंग बडीज़’ के साथ मैच देखने पहुंचे। इसके अलावा 200 से ज्यादा विशेष रूप से सक्षम बच्चे भी इस अनुभव का हिस्सा बने। बच्चे मुंबई के अलावा सतारा, नासिक, इगतपुरी और दूर-दराज़ के कई इलाकों से आए थे।

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता एम. अंबानी ने कहा कि बच्चों की खुशी और उत्साह इस दिन को खास बना देता है। उन्होंने कहा कि ESA की शुरुआत 16 साल पहले हुई थी और इसमें समावेशन हमेशा से सबसे अहम हिस्सा रहा है। उन्होंने दृष्टिबाधित बच्चों का जिक्र करते हुए कहा, “मैं उम्मीद करती हूं कि ये बच्चे यहां से बहुत सारी खूबसूरत यादें लेकर जाएं।”

इस बड़े आयोजन के लिए भी व्यापक तैयारी की गई थी। बच्चों को लाने-ले जाने के लिए 550 से ज्यादा BEST बसें लगाई गईं। करीब 2400 वॉलंटियर्स, 100 से ज्यादा मेडिकल स्टाफ, 92 हजार फूड बॉक्स और बड़ी ग्राउंड टीम पूरे दिन व्यवस्था संभालने में जुटी रही। वहीं मुंबई पुलिस ने 1000 से ज्यादा पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की थी।

ESA की शुरुआत इस सोच के साथ की गई थी कि खेल सिर्फ मैदान तक सीमित न रहे, बल्कि बच्चों के लिए सीखने, प्रेरणा और नए अवसरों का जरिया बने। इसके तहत अलग-अलग सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों को खेल के बड़े मंच से जोड़ने और उन्हें प्रेरित करने का प्रयास किया जाता है।

पिछले 16 वर्षों में रिलायंस फाउंडेशन की खेल और शिक्षा से जुड़ी पहलों ने देशभर में 2.9 करोड़ से ज्यादा बच्चों और युवाओं तक पहुंच बनाई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.