Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कल मंडी की 196 पंचायतों में होगा मतदान, सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू

Summer express /मंडी , धर्मवीर- हिमाचल प्रदेश में जारी पंचायती राज चुनावों की दूसरे चरण की 28 मई को वोटिंग होगी। मंडी जिला की बात करें तो यहां दूसरे चरण में 196 पंचायतों की जनता अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेगी  सुबह 7 बजे से वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो शाम 3 बजे तक जारी रहेगी। मतदान होने के उपरांत उसी दिन मतगणना के पश्चात ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे, जिसके लिए पंचायतों में मतगणना केंद्र स्थापित कर दिये गये हैं।

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना 31 मई, 2026 को संपन्न की जाएगी। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि वीरवार को इन पंचायतों में मतदान करवाने के लिए 1124 मतदान केंद्र स्थापित केंद्र किए गए हैं। जिसमें 56 अतिसंवेदनशील, 131 संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी भी की जा रही है। सभी पंचायतों में मतदान करवाने के लिए प्रशासन की टीमें पूरी तरह से तैनात हैं। इसके अलावा पुलिस की ओर से भी सुरक्षा के सभी प्रबंध पुख्ता किए गए हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए मंडी पुलिस द्वारा जगह-जगह नाकाबंदी भी की गई है।

बता दें कि पूरे प्रदेश सहित मंडी जिला में तीन चरणों में पंचायती राज के मतदान होने जा रहे हैं। जिला में पहले चरण में 26 मई को 198 ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के नतीजे भी सामने आ गए हैं। मंडी की 577 ग्राम पंचायतों में होने जा रहे इन चुनावों में प्रधान पद के लिए जिला में कुल 2291 प्रत्याशी, उपप्रधान पद के लिए 2152 व 3305 वार्ड सदस्यों के लिए 4662 प्रत्याशी, 14 पंचायत समितियों में 267 सदस्यों के लिए 1027 उम्मीदवार और 36 जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए 183 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें से कुछ प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य तथा पंचायत समिति के सदस्य निर्विरोध भी चुने जा चुके हैं। तीन चरणों में चुनाव के लिए कुल 3135 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। तीसरे व अंतिम चरण में मंडी में 30 मई को 183 ग्राम पंचायतों में मतदान संपन्न करवाया जाएगा। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.