Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मोगा सिविल अस्पताल में दो गुटों के बीच खूनी झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर

Summer express, मोगा  | पंजाब के मोगा स्थित मथुरा दास सिविल अस्पताल में वीरवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष अस्पताल परिसर में ही आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। इस हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए, जबकि अस्पताल परिसर में खड़ी एक कार के शीशे भी तोड़ दिए गए।

जानकारी के अनुसार, बुक्कन वाला रोड इलाके में पहले दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान अस्पताल परिसर में दोनों पक्षों का फिर से सामना हो गया और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

घटना में प्रदीप सिंह, लखविंदर सिंह, बेअंत सिंह, रोशन सिंह, गुरचरण सिंह, सुखविंदर सिंह, निर्मल सिंह और लखविंदर कौर समेत कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। अस्पताल परिसर में अचानक शुरू हुए हंगामे से मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर बरसाए, जिससे कुछ लोगों को दोबारा चोटें आईं। वहीं, पास में खड़ी एक गाड़ी भी हिंसा की चपेट में आ गई और उसका शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। पूरा घटनाक्रम अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल प्रशासन ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस पुरानी रंजिश और विवाद के कारणों की जांच कर रही है तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.